फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan IAS Promotions: RAS Officers Cleared in a Month, Others Wait 10 Months

राजस्थान: 16 आरएएस अफसरों का आईएएस में प्रमोशन, अन्य सेवाओं के अधिकारी 10 महीने से कर रहे इंतजार

Tue, 13 Oct 2026 03:18 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 13 Oct 2026 03:18 PM IST
सार

राजस्थान में 16 RAS अधिकारियों को एक महीने में IAS प्रमोशन मिल गया। बोर्ड की बैठक सितंबर में हुई और अगले महीने प्रमोशन मिल गया। दूसरी तरफ अन्य सेवाओं के अफसरों का बोर्ड पिछले साल बैठ चुका लेकिन प्रमोशन अब तक अटका हुआ है।

विज्ञापन
Rajasthan IAS Promotions: RAS Officers Cleared in a Month, Others Wait 10 Months
RAS से IAS बने असलम शेर खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 16 अधिकारियों को IAS कैडर में पदोन्नति देने की प्रक्रिया करीब एक महीने में पूरी हो गई। सितंबर में बोर्ड की बैठक होने के बाद राज्य सरकार ने नाम केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को भेजे और अब पदोन्नति के आदेश भी जारी हो गए। वहीं, अन्य सेवाओं के अधिकारियों को IAS में प्रमोशन के लिए करीब 10 महीने से इंतजार करना पड़ रहा है। इन अधिकारियों के मामले में अब तक राज्य सरकार की ओर से नाम DoPT को नहीं भेजे गए हैं।

विज्ञापन

अन्य सेवाओं के अधिकारियों की पदोन्नति के लिए बोर्ड की बैठक 23-24 दिसंबर 2025 को हुई थी। इस प्रक्रिया के तहत 20 नामों में से चार अधिकारियों का चयन किया जाना था, लेकिन अब तक इस संबंध में आदेश जारी नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि UPSC इस मामले में चार बार रिमाइंडर भी भेज चुका है। इसके बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है।

विज्ञापन

RAS अधिकारियों की प्रक्रिया तेजी से पूरी

RAS अधिकारियों की पदोन्नति के लिए सितंबर में बोर्ड की बैठक हुई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने चयनित अधिकारियों के नाम DoPT को भेज दिए। करीब एक महीने के भीतर पदोन्नति के आदेश भी जारी हो गए। इस सूची में 16 अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें IAS कैडर में पदोन्नति मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये 16 अफसर बने आईएएस
जिन 16 आरएएस अफसरों का आईएएस में प्रमोशन हुआ है उनमें  गोपाल राम बिरदा, मेघना चौधरी, ओम प्रकाश जैन, राजेश सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, अंजू राजपाल, विवेक कुमार, मदन लाल नेहरा, दिनेश कुमार जांगिड़, पूनम प्रसाद सागर, उमेद सिंह, महावीर खराड़ी, डॉ. भागचंद बढ़ाल, असलम शेर खान और नरेंद्र कुमार बंसल के नाम शामिल हैं।

दूसरी ओर, अन्य सेवाओं के अधिकारियों की पदोन्नति का मामला लंबे समय से लंबित है। बोर्ड की बैठक हुए करीब 10 महीने बीतने के बावजूद राज्य सरकार की ओर से नाम नहीं भेजे जाने से चयन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है।

यह भी पढें- राजस्थान: अलवर में बड़ा रेल हादसा टला! बेपटरी हुई बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन, इंजन के बाद दूसरी बोगी के पहिए उतरे

अन्य सेवाओं के अधिकारियों की पदोन्नति पर सवाल

अन्य सेवाओं के अधिकारियों की पदोन्नति का मामला लंबित रहने पर सवाल उठ रहे हैं कि जब RAS अधिकारियों की प्रक्रिया एक महीने में पूरी हो सकती है, तो दूसरी सेवाओं के अधिकारियों के मामले में देरी क्यों हो रही है।

राजेश व्यास के अनुसार, अन्य सेवाओं के अधिकारियों के लिए 23-24 दिसंबर 2025 को बोर्ड की बैठक हुई थी। इसमें 20 नामों में से चार अधिकारियों का चयन होना था, लेकिन इसका आदेश अब तक लंबित है। उनके मुताबिक, UPSC इस संबंध में चार बार रिमाइंडर भी भेज चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed