Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan high court frozen bank accounts cyber crime sop complaint process jodhpur

राजस्थान: साइबर ठगी की जांच में फ्रीज बैंक खाते खोलने से हाईकोर्ट का इन्कार, शिकायत प्रक्रिया अपनाने को कहा

Thu, 05 Nov 2026 09:04 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 05 Nov 2026 09:04 AM IST
सार

राजस्थान हाईकोर्ट ने साइबर अपराध की जांच के दौरान फ्रीज किए गए बैंक खातों को तुरंत खोलने और छह लाख रुपये मुआवजे की मांग करने वाले कारोबारियों को राहत देने से इन्कार कर दिया है। न्यायमूर्ति डॉ. नूपुर भाटी ने श्री राधे एंटरप्राइजेज और सीबीएन आर्ट एंड क्राफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की याचिकाओं का निस्तारण करते हुए कहा कि खाताधारकों को पहले केंद्र सरकार की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत शिकायत दर्ज करानी होगी।

विज्ञापन
rajasthan high court frozen bank accounts cyber crime sop complaint process jodhpur
राजस्थान हाईकोर्ट में वकीलों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराध की जांच के दौरान फ्रीज किए गए बैंक खातों को तुरंत खोलने और मुआवजे की मांग कर रहे कारोबारियों को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में बैंक खातों पर लगाई गई रोक हटवाने के लिए खाताधारकों को पहले केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत शिकायत निवारण व्यवस्था का पालन करना होगा। न्यायमूर्ति डॉ. नूपुर भाटी ने दो कारोबारी संस्थाओं की याचिकाओं का निस्तारण करते हुए कहा कि निर्धारित शिकायत प्रक्रिया अपनाए बिना सीधे हाईकोर्ट पहुंचना जल्दबाजी है।

विज्ञापन

साइबर पुलिस के निर्देश पर बैंक खातों में लेन-देन पर लगी थी रोक

यह मामला जोधपुर की दो कारोबारी संस्थाओं श्री राधे एंटरप्राइजेज और सीबीएन आर्ट एंड क्राफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। विजयवाड़ा साइबर अपराध पुलिस से निर्देश मिलने के बाद आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक ने इन दोनों फर्मों के बैंक खातों में लेन-देन पर रोक लगा दी थी। यह कार्रवाई नवंबर 2024 और जनवरी 2025 में की गई थी।

विज्ञापन


खातों के फ्रीज होने से प्रभावित कारोबारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दलील दी कि बैंकों ने खातों पर रोक लगाने से पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी थी। याचिकाकर्ताओं ने अदालत से अपने बैंक खाते तत्काल खोलने और इस कार्रवाई के कारण हुए नुकसान के बदले कुल छह लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की एसओपी को पुराने मामलों पर लागू नहीं करने की दी दलील

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने गृह मंत्रालय की ओर से दो जनवरी को जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को पुराने मामलों पर लागू नहीं करने की दलील भी दी। उनका कहना था कि खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई एसओपी जारी होने से पहले की गई थी।

हालांकि, अदालत ने इस दलील के आधार पर तत्काल राहत देने से इन्कार कर दिया। पीठ ने मदना राम बनाम भारतीय रिजर्व बैंक मामले में दिए गए फैसले का संदर्भ देते हुए कहा कि बैंक खातों को फ्रीज किए जाने से प्रभावित खाताधारकों को पहले निर्धारित शिकायत निवारण प्रक्रिया अपनानी होगी।

पहले बैंक और जांच एजेंसी के शिकायत अधिकारियों से करें संपर्क

हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि खाताधारकों को सबसे पहले संबंधित बैंक शाखा, जांचकर्ता एजेंसी और जिला या राज्य स्तर पर नियुक्त शिकायत अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इन अधिकारियों के माध्यम से ही खाते फ्रीज किए जाने की कार्रवाई के खिलाफ राहत मांगने की निर्धारित प्रक्रिया अपनानी होगी।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि संबंधित अधिकारी उचित समय के भीतर शिकायत पर कार्रवाई नहीं करते हैं या बिना किसी उचित कारण के मामले में देरी करते हैं, तो खाताधारक दोबारा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।


इस तरह हाईकोर्ट ने फिलहाल बैंक खाते तत्काल खोलने और छह लाख रुपये मुआवजा देने की मांग स्वीकार नहीं की। पीठ ने कारोबारियों को पहले केंद्र सरकार की एसओपी के तहत उपलब्ध शिकायत निवारण व्यवस्था अपनाने का निर्देश देते हुए दोनों याचिकाओं का निस्तारण कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed