फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Heavy rain in Jaipur has disrupted life, questions raised on the preparations of the corporation

Rajasthan: जयपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नगर निगम की तैयारियों पर उठे सवाल

Mon, 28 Jul 2025 09:36 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 09:36 PM IST
सार

सोमवार शाम जयपुर में अचानक मौसम बदला और तेज उमस के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश और रात भर जारी बूंदाबांदी के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
 

विज्ञापन
Rajasthan: Heavy rain in Jaipur has disrupted life, questions raised on the preparations of the corporation
: जयपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार शाम जयपुर में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज उमस के बाद झमाझम बारिश ने शहर को पूरी तरह भिगो दिया। शाम करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई बारिश ने देखते ही देखते पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। करीब एक घंटे तक तेज बारिश होती रही और फिर देर रात तक रुक-रुककर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


बारिश के चलते जयपुर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑफिस से घर लौट रहे लोगों को जाम और पानी से भरी सड़कों की दोहरी मुसीबत झेलनी पड़ी। शहर की कई मुख्य सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। वहीं, जयपुर की बाहरी कॉलोनियों से आने वाले कई लोग रास्ते में ही फंस गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बाबा रामदेव मेले के श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से होगी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में और बारिश की संभावना जताई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन की ओर से भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो जेएलएन मार्ग पर करीब 25 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, नरैना में 20 मिमी और फागी में 12 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

तेज बारिश का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी देखने को मिला। जेके लोन अस्पताल के एक्स-रे रूम के बाहर पानी भर गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गीले फर्श और जलभराव के कारण आने-जाने में बाधा उत्पन्न हुई। हर साल की तरह इस बार भी तेज बारिश ने नगर निगम की मानसून तैयारियों की पोल खोल दी। ड्रेनेज व्यवस्था एक बार फिर फेल होती नजर आई और अव्यवस्था के हालात ने निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed