फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan : Government will stop free electricity and smart phone scheme, no tampering with old beneficiaries

Rajasthan News: मुफ्त बिजली और स्मार्ट फोन योजना बंद करेगी सरकार, पुराने लाभार्थियों को मिलता रहेगा फायदा

Tue, 23 Jul 2024 08:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 23 Jul 2024 08:07 AM IST
सार

प्रदेश की भजनलाल सरकार ने कल विधानसभा सत्र के दौरान गहलोत सरकार की पिछली योजनाओं को बंद किए जाने के संबंध में दो और नाम जोड़ दिए। अब नए लाभार्थियों को मुफ्त बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan : Government will stop free electricity and smart phone scheme, no tampering with old beneficiaries
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई जनाधार परिवार की महिलाओं को लक्षित स्मार्टफोन योजना और "एक जन आधार से एक घरेलू कनेक्शन" वाली बिजली योजना का लाभ नए लाभार्थियों को नहीं मिलेगा, फिलहाल ये दोनों योजनाएं स्थगित हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार गहलोत सरकार की योजनाओं को एक-एक करके बंद करती जा रही और यह सिलसिला लगातर जारी है। कल भी विधानसभा सत्र के दौरान सरकार की ओर से पिछली सरकार की दो योजनाओं को लेकर लिखित में जवाब पेश किया गया। सरकार ने कहा कि महिलाओं को दिए जाने वाले स्मार्टफोन की योजना फिलहाल स्थगित है, इसे आगे बहाल किए जाने के संबंध में कोई संकेत नहीं हैं। इसके साथ ही अब मुफ्त बिजली योजना में भी नए रजिस्ट्रेशन नहीं किए जाने की बात कही गई है। जो लाभार्थी पहले से इस योजना में जुड़े हुए हैं उन्हें इसका लाभ मिलता रहेगा।
विज्ञापन


स्मार्टफोन योजना शुरू करने के मूड में नहीं है सरकार

परिवार की मुखिया महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने की कांग्रेस सरकार की योजना को विधानसभा चुनावों की आचार संहिता लगने के कारण बंद कर दिया गया था, नई सरकार चुने जाने के बाद इसे फिर से चालू नहीं किया गया और फिलहाल इसे चालू करने के मूड में नहीं है। कांग्रेस विधायक विकास चौधरी की ओर से पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सरकार की ओर से कहा गया कि योजना से महिलाओं को हुए लाभ और जनहित का परीक्षण करके ही स्मार्टफोन योजना पर आगे फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्त बिजली भी केवल रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को

बारां अटरू के भाजपा विधायक राधेश्याम बैरवा की ओर से मुफ्त बिजली योजना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की मुख्यमंत्री फ्री बिजली योजना का लाभ केवल उन रजिस्टर्ड पंजीकृत घरेलू उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है, जिन्होंने एक जन आधार से एक घरेलू कनेक्शन रजिस्टर्ड करवाया है। 

योजना के तहत नए नाम जोड़े जाने से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि  नए उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए जाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed