फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Former minister Pratap Singh Khachariyawas says PM Modi responsibility to protect Hindus Bangladesh

Rajasthan: पूर्व मंत्री खाचरियावास बोले- बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पीएम मोदी की जिम्मेदारी

Wed, 14 Aug 2024 08:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Aug 2024 08:35 PM IST
सार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में बुधवार को प्रदेश भर में जन आक्रोश विरोध प्रदर्शन हुए। मामले को लेकर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं की और मंदिरों की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी केंद्र की मोदी सरकार की है।

विज्ञापन
Rajasthan Former minister Pratap Singh Khachariyawas says PM Modi responsibility to protect Hindus Bangladesh
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं की और मंदिरों की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी केंद्र की मोदी सरकार की है। केंद्र की बीजेपी सरकार को आगे बढ़कर बांग्लादेश में परेशान हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन


खाचरियावास ने कहा कि बांग्लादेश के प्रकरण मे केंद्र की बीजेपी सरकार को सख्त कदम उठाने पड़ेगे। पूरे देश में हिंदुओं और मंदिरों की सुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं, जनता की भूमिका सड़कों पर नजर आ रही है। इन प्रदर्शनों में बीजेपी के लोग भी नजर आ रहे हैं। लेकिन बीजेपी की केंद्र सरकार जिसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी बनती है, उसे वही कदम उठाने चाहिए। जो पाकिस्तान के टुकड़े करके बांग्लादेश बनाते वक्त पूर्व प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी ने उठाए थे। 
विज्ञापन


खाचरियावास ने कहा कि आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने हिंदुओं की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना को उतार दिया था। पाकिस्तान की फौज को पीछे हटना पड़ा। पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और एक नया राष्ट्र बांग्लादेश बन गया। आज वैसे ही सख्त कदम केंद्र की बीजेपी सरकार को उठाने होंगे। केंद्र की बीजेपी सरकार अपने कर्तव्यों से पीछे हट रही है और अभी तक केंद्र की मोदी सरकार ने कोई भी सख्त कदम नहीं उठाए हैं। देश केंद्र की बीजेपी सरकार से उम्मीद करता है कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा की व्यवस्था करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed