{"_id":"653aa43cf419d8d87f06ba20","slug":"rajasthan-election-election-commission-sent-notice-to-priyanka-gandhi-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: प्रियंका को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 30 अक्टूबर तक देना होगा जवाब, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: प्रियंका को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 30 अक्टूबर तक देना होगा जवाब, जानें क्या है मामला
Thu, 26 Oct 2023 11:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:09 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: प्रियंका गांधी को गुरुवार को कारण बताओ नोटिस भेजा है। आयोग ने प्रियंका से 30 अक्टूबर की शाम तक नोटिस का जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करना कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भारी पड़ गया है। पीएम पर लिफाफा टिप्पणी करने पर निर्वाचन आयोग ने प्रियंका गांधी को गुरुवार को कारण बताओ नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी ने राजस्थान दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंदिर दर्शन यात्रा से संबंधित दानपात्र में लिफाफा डालने को लेकर टिप्पणी की थी। इस मामले में भाजपा ने प्रियंका के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसके एक दिन बाद आयोग ने संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
आयोग ने प्रियंका से 30 अक्टूबर की शाम तक नोटिस का जवाब देने को कहा है।
Election Commission of India issues show-cause notice to Congress leader Priyanka Gandhi Vadra for allegedly violating Model Code of Conduct guidelines during the election campaign in Rajasthan. BJP had submitted a complaint to the EC yesterday saying she made false, unverified… pic.twitter.com/zNaBXiODnN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 26, 2023
भाजपा ने बुधवार को प्रियंका पर राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान झूठे दावे करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की निजी धार्मिक आस्था का उल्लेख करने का आरोप लगाया था।
निर्वाचन विभाग के नोटिस के बाद प्रियंका गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर कहा, 'मेरी एक बात पर भाजपा वाले इतने भड़क गए कि मुझ पर मामला दायर कर दिया। मैंने तो यह कहा था कि टीवी पर देखा है कि प्रधानमंत्री जी देवनारायण जी के मंदिर में लिफाफा डाल आए, खोला गया तो उसमें 21 रुपये निकले।'