फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election: Chief Minister Gehlot accepted Rahul Gandhi's challenge

Rajasthan Election: गहलोत ने स्वीकारी राहुल गांधी की चुनौती; बोले- प्रदेश में दोबारा बनेगी कांग्रेस की सरकार

Tue, 26 Sep 2023 10:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 26 Sep 2023 10:24 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने राहुल गांधी की चुनौती स्वीकार की है। एमपी-छत्तीसगढ़ से ज़्यादा सीटें लाकर राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतेंगे और सरकार रिपीट करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Election: Chief Minister Gehlot accepted Rahul Gandhi's challenge
पत्रकारवार्ता करते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की चुनौती उन्हें स्वीकार है। राहुल गांधी ने कहा है कि राजस्थान में कांटे का मुकाबला है। यहां हम चुनाव जीत सकते हैं। एमपी और छत्तीसगढ़ में चुनाव जीत रहे हैं, लेकिन हम ऐसी तैयारी करेंगे कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से ज्यादा सीटें लेकर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाएं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी की बात को हम चुनौती के रूप में स्वीकार कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि राजस्थान में कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस जीत सकती है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब सात बार दौरे कर चुके हैं। कई केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी लगातार प्रदेश के दौरे पर हैं। भाजपा से 5-5  मुख्यमंत्री के दावेदार घूम रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता अपना मन कांग्रेस के पक्ष में बना चुकी है।
विज्ञापन


सूर्यकांता सीनियर लीडर हैं, उन्होंने आशीर्वाद दिया
सीएम गहलोत ने कहा कि जोधपुर के सूरसागर बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास सीनियर लीडर हैं। व्यास के मुख्यमंत्री गहलोत की तारीफ पर उन्होंने भाजपा में मचे बवाल के सवाल पर कहा कि सूर्यकांता व्यास भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने अपनी भावना रखी है। इसमें किसी को आपत्ति क्यों है? मैं उनकी कही बात को आशीर्वाद के रूप में लेता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed