Election Commission PC Live: राजस्थान में बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 41 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
{"_id":"65237885d4f8defa2a0da9e4","slug":"rajasthan-election-202-election-dates-of-5-states-including-rajasthan-announced-today-2023-10-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Election Commission PC Live: राजस्थान में बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 41 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 09 Oct 2023 04:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 09 Oct 2023 04:28 PM IST
खास बातें
Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 News in Hindi: राजस्थान समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान की घोषणा की है।
विज्ञापन
चुनाव की तारीख तय।
- फोटो : Amar Ujala Digital
लाइव अपडेट
04:24 PM, 09-Oct-2023
विधानसभा चुनावों का एलान होते ही बीजेपी ने राजस्थान की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 41 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।
12:52 PM, 09-Oct-2023
23 नवंबर को एक चरण में होगा मतदान, 3 दिसंबर को होगी मतगणना
निर्वाचन आयोग ने राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। राजस्थान में 23 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही आज से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार का खर्च जुड़ने लगेगा। राजस्थान में पिछले विधानसभा चुनावों की तरह ही इस बार भी एक चरण में मतदान होगा। प्रदेश में पांच करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई सरकार चुनेंगे।

12:37 PM, 09-Oct-2023
12:26 PM, 09-Oct-2023
राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान का दिन तय
दिल्ली में आयोजित निर्वाचन आयोगी बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पांचों राज्यों की चुनाव तारीखों का एलान कर दिया। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान का दिन तय किया गया है।
12:21 PM, 09-Oct-2023
चुनाव आयोग की पीसी शुरू, थोड़ी देर में होगा चुनाव की तारीखों का एलान
CEC ने कहा कि आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार को आपनी जानकारी देनी होगी। मतदान केंद्र दो किलाेमीटर से अधिक दूर नहीं हों इस बात का ध्यान रखा जाए। साथ ही CEC ने बताया कि 31 अक्टूबर तक पार्टियों को चंदे की जानकारी देनी होगी। चुनाव के बाद खर्च की जानकारी भी देनी होगी। रिपोर्ट के बाद पार्टी को टैक्स छूट मिलेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोगों से चुनाव में बढ़चढ़ भाग लेने की अपील की।
11:52 AM, 09-Oct-2023
आचार संहिता लागू होते ही क्या होगा
आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही किसी भी सरकारी संपत्ति पर दीवार लेखन, होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, पेंटिंग को हटाने की कार्रवाई 24 घंटे, सार्वजनिक स्थल के लिए 48 घंटे और निजी संपत्ति पर 72 घंटे में एक्शन लेना होगा। इसके साथ ही कानून व्यवस्था और सुरक्षा की हर दिन आयोग को जानकारी देनी होगी। वोटर आईडी कार्ड वितरण कार्य की हर सप्ताह समीक्षा करना होगी। जिलों में मीडिया सर्टिफिकेशन और मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) का गठन करना होगा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत इस्तेमाल हो रही सभी ईवीएम-व्हीव्हीपीएटी को आचार संहिता लागू होते ही स्ट्रांग रूम में जमा करना होगा।

11:51 AM, 09-Oct-2023
वर्तमान में राजस्थान की स्थिति
वर्तमान में राजस्थान के सियासी समीकरण की बात करें तो इस वक्त 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 107, भाजपा के 70 और 22 अन्य हैं। वहीं उदयपुर सीट वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया के इस्तीफे के कारण इसी साल फरवरी महीने में खाली हो गई थी जब उन्हें असम का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया।

11:17 AM, 09-Oct-2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव।
- फोटो : Amar Ujala Digital
32247 नवविवाहित महिलाओं के नाम सूची में जुड़े
32 हजार 247 नवविवाहित महिलाओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है। इसी प्रकार 606 ट्रांसजेंडर और 77 हजार 343 पीवीटीजी मतदाता भी पंजीकृत हैं। प्रदेश के मतदान केंद्र की बात करें तो 601 मतदान केंद्र नए बनाए गए हैं और 32 मतदान केंद्रों का समायोजन किया गया है। 569 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। मतदान केंद्र की संख्या 51 हजार 187 से बढ़कर 51 हजार 756 हो गई है।

10:41 AM, 09-Oct-2023
नियम और संयम के साथ बढ़ना होगा आगे
Rajasthan Election: अब बहुत ही नियम और संयम के साथ सभी पर्टियों को आगे बढ़ना होगा। कई सारी पाबंदियां लागू हो जाएंगी। आज (सोमवार) दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। चुनाव आयोग दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। चुनाव की तारीखों के साथ ही सभी पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

10:09 AM, 09-Oct-2023
अब हर गतिविधि पर होगी चुनाव आयोग की नजर
Rajasthan Election 2023: राजस्थान में पिछले कई महीनों से विधानसभा चुनाव की तैयारियों को काफी हलचल रही। भाजपा और कांग्रेस के नेता पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा अन्य पार्टियां भी दमखम लगाए हुए थीं। आज आचार संहिता लागू होने के बाद इन सारी खींचतान पर विराम लग जाएगा। राज्य में चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है। इस दौरान निर्वाचन आयोग की हर राजनीतिक दल की गतिविधि पर नजर रहती है।