{"_id":"6af68d2e55bd5ff9df09c3e1","slug":"chhattisgarh-chief-minister-vishnu-deo-sai-development-projects-worth-over-465-crore-to-mungeli-today-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली को देंगे 465 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली को देंगे 465 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
Fri, 13 Nov 2026 09:38 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 09:38 AM IST
सार
सीएम साय अपने इस प्रवास के दौरान 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पूरे हुए 24 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। जिले में 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। जिलेवासियों को विकास की बड़ी सौगात देते हुए कुल 465 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
सीएम साय करेंगे 24 विकास कार्यों का लोकार्पण
सीएम साय अपने इस प्रवास के दौरान 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पूरे हुए 24 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। जिले में 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आदिवासी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और नगर पालिका परिषद लोरमी से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, बुनियादी ढांचे (अधोसंरचना) और अन्य जनसुविधाओं के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
ये रहेंगे मौजूद
इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, विधायकगण धरमलाल कौशिक (बिल्हा) एवं पुन्नूलाल मोहले (मुंगेली) के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन