Rajasthan: पूर्व CM गहलोत बोले- कांग्रेस किसी उद्योगपति के खिलाफ नहीं, पर एक ही को सब कुछ देंगे तो सवाल उठेंगे
उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ जांच की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना दिया। इसमें पूर्व सीएम सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट और पूर्व कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।
विस्तार
राजधानी जयपुर में स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को कांग्रेस के धरने को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, पार्टी संकट में होती है उसी वक्त वफादार की पहचान होती है, आज जो कार्यकर्ता आए हैं, वे असली कांग्रेसी हैं। कांग्रेस इस वक्त पदाधिकारियों की निष्क्रियता से जूझ रही है। पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गोविंद सिंह डोटासरा ने यह चेतावनी भी दी थी कि जो संगठन में पद लेकर बैठे हैं और पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं आ रहे, उन्हें हटाया जाएगा।
अडानी घूसकांड, मणिपुर हिंसा एवं भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष @GovindDotasra जी के नेतृत्व में राजभवन मार्च।@INCIndia pic.twitter.com/vDoWsJ1uJf
— Rajasthan PCC (@INCRajasthan) December 18, 2024विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान गहलोत बोले, कांग्रेस को अभी जरूरत, तो कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए। भाजपा तो धर्म के आधार पर राजनीति करती है। हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव इसके उदाहरण हैं। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। राजस्थान में अच्छा काम हो रहा है।
बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान
— Rajasthan PCC (@INCRajasthan) December 18, 2024
नहीं सहेगा हिन्दुस्तान
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष @GovindDotasra जी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा #राजभवन_मार्च ।
📌 जयपुर pic.twitter.com/MDsl92kVue
गहलोत ने आगे कहा, राहुल गांधी संसद में अदाणी का मुद्दा उठाते हैं, लेकिन सदन में उनका माइक बंद कर दिया जाता है। लोकसभा और राज्यसभा के सभापति राजस्थान से हैं। उन्हें ऐसे काम करने चाहिए, ताकि उनके प्रति सम्मान बना रहे। गहलोत ने कहा, यह सही है कि कांग्रेस किसी उद्योगपति के खिलाफ नहीं है। लेकिन एक ही उद्योगपति को सब कुछ देंगे तो सवाल उठेंगे। संसद में गृहमंत्री अमित शाह के बयान की आलोचना करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का झंडा ही देश को बचाएगा।
#WATCH | Rajasthan: Congress party leaders and workers including party leader Sachin Pilot hold protest in Jaipur; police use water cannons to disperse them
— ANI (@ANI) December 18, 2024
Congress party is protesting today across the country in all the states on issues including Union HM Amit Shah's speech… pic.twitter.com/mQ9A8ACzZa
'बीजेपी वाले खतरनाक, दादागिरी कर रहे'
गहलोत ने कहा, हमारा संगठन तो लोगों के दिलों में है। बीजेपी वाले खतरनाक हैं, दादागिरी कर रहे हैं। बीजेपी को लोगों की परवाह ही नहीं है। भाषण से महंगाई कम नहीं होगी। अब जनता समझ गई कि पिछली और इस सरकार में क्या फर्क है।