Rajasthan Congress News: डोटासरा बोले- राजस्थान अब केंद्र शासित प्रदेश जैसा हो गया, सरकार पर आरएसएस का कंट्रोल
जयपुर में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी बलिदान दिवस और सरदार पटेल जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा— आज देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं, आरएसएस सरकार पर हावी है, लोकतंत्र कमजोर हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को जयपुर स्थित इंदिरा गांधी भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पार्टी पदाधिकारी, विधायक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। डोटासरा ने कहा कि इंदिरा गांधी और सरदार पटेल ने अपने साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई।
उन्होंने कहा कि “जब इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए, तब उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से बात तक करने से इनकार कर दिया था। लेकिन आज की सरकार अमेरिका के दबाव में पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोक देती है।” प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार और आरएसएस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “आरएसएस जनता से वोट नहीं मांगता, फिर भी सरकार पर उसका नियंत्रण है। राजस्थान अब केंद्र शासित प्रदेश जैसा हो गया है, जहां नौकरशाही हावी है और मुख्यमंत्री तक की नहीं सुनी जा रही।” डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा “वोट चोरी” कर सत्ता में आई है और अब लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।
यह भी पढें-Jaipur News: राजस्थान हाईकोर्ट को ई-मेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली, जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने कहा, “देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं — सरकार की आलोचना करने पर पत्रकारों, नेताओं और नागरिकों पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल चरम पर है।” उन्होंने राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि “राज्य में अब एक डीजी नहीं, बल्कि कई डीजी बनाकर कानून व्यवस्था को पूरी तरह कमजोर कर दिया गया है। मंत्री अपने दौरे पर जाते हैं तो उनसे मिलने तक लोग नहीं आते, क्योंकि जनता को सरकार पर भरोसा नहीं रहा।” डोटासरा ने कहा कि आज हर कांग्रेस कार्यकर्ता को इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के साहस, अनुशासन और देशभक्ति से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र की “गलत नीतियों” के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाने का संकल्प दोहराया।