फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot changed his profile photo on social media before voting

Rajasthan: CM गहलोत ने बदली अपनी प्रोफाइल फोटो, नई तस्वीर से झलक रही प्रदेशवासियों के लिए बेपनाह मोहब्बत

Fri, 24 Nov 2023 06:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 24 Nov 2023 06:19 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत की 'दिल है राजस्थानी' वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, सीएम गहलोत ने ट्वीटर यानी X पर अपनी तस्वीर बदली है। बदली हुई तस्वीर में सीएम गहलोत राजस्थान को झप्पी देते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot changed his profile photo on social media before voting
गहलोत ने बदली अपनी प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले राजस्थान के गांधी कहे जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। सीएम गहलोत ने पोस्ट की हुई तस्वीर में कैप्शन लिखा, क्योंकि दिल है राजस्थानी।

विज्ञापन


इसके साथ ही सीएम गहलोत फोटो में राजस्थान के नक्शे को गले लगा रहे हैं और नीचे लिखा है, दिल है राजस्थानी। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, कांग्रेस समर्थक मतदान से पहले अपनी प्रोफाइल में गहलोत की यही फोटो लगा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें, अपनी कुर्सी बचाने और राज्य में कांग्रेस की लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की कवायद में जुटे अशोक गहलोत इस बार भी चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। गहलोत जोधपुर जिले की सरदारपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उनके सामने डॉक्टर महेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 1980 में पहली बार MP बने गहलोत
अशोक गहलोत का जन्म तीन मई 1951 को राजस्थान के जोधपुर शहर में हुआ था, वह राजनीति में बहुत जल्दी ही आ गए थे। गहलोत के पिता एक जादूगर थे और देश में जादूगरी दिखाते थे। वह भी अपने पिता के साथ स्टेज पर जादूगरी दिखाने लगे। इस वजह से उन्हें जादूगर कहा जाने लगा। गहलोत विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति और समाजसेवा में जुट गए थे। वह साल 1974 में एनएसयूआई में शामिल हो गए और जल्द ही राजस्थान विंग के अध्यक्ष बन गए। बताते चलें, राजस्थान में कल यानी शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा और शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस बार प्रदेश की 199 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed