फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Cabinet Expansion New cabinet sworn in at Rajasthan Raj Bhavan know who can get chance

Cabinet Expansion: राजस्थान में इंतजार खत्म, नए मंत्रिमंडल की शपथ आज, जानें किन्हें मिल सकता है मौका

Sat, 30 Dec 2023 12:30 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 30 Dec 2023 12:30 AM IST
सार

Rajasthan Cabinet Expansion: बीजेपी की भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार 30 दिसंबर को होगा। दोपहर 3:30 बजे कैबिनेट में शामिल होने वाले विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Cabinet Expansion New cabinet sworn in at Rajasthan Raj Bhavan know who can get chance
मंत्रिमंडल की शपथ शनिवार को - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान बीजेपी की नई सरकार के सत्ता में आने के 28 दिन बाद शनिवार को राजभवन में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। दोहपर 3:15 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। करीब 22 से 25 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। सिविल लाइंस स्थित राजभवन में शनिवार को प्रदेश की नई भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल शपथ लेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


नए मंत्रिमंडल में शेखावाटी, मेवाड़, वागड़, मारवाड़ और पूर्वी राजस्थान को प्रतिनिधित्व दिया जाना है। यह मंत्रिमंडल में नए और पुराने का गुड मिक्स होगा। इसमें कुछ पहली बार मंत्री बन सकते हैं और कुछ ऐसे चेहरे भी होंगे, जिनके पास पुरान अनुभव होगा। वसुंधरा राजे के खेमे से आने वाले विधायकों को भी मंत्री पद मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई भजनलाल सरकार में मंत्रिमंडल के चेहरों में सबसे मजबूत दावेदार में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, अनिता भदेल, ओटाराम देवासी, गुरवीर सिंह, जगत सिंह, जवाहर सिंह बेडम, बाबा बालकनाथ, जसवंत सिंह, जोगाराम पटेल, झाबर सिंह खर्रा, प्रताप भील, फूल सिंह मीणा, बाबू सिंह राठौड़, भागचंद टेकड़ा, मदन दिलावर, शंकर डेचा, हरलाल सहारण और विश्वनाथ मेघवाल शामिल हैं। इनमें किरोड़ीलाल मीणा, अनिता भदेल, बाबू सिंह राठौड़, मदन दिलावर, ओटाराम देवासी और जसवंत सिंह पहले मंत्री रह चुके हैं।


इन दोनों में से किसी एक को मिल सकती है जगह
भजनलाल शर्मा का मंत्रिमंडल गठन शनिवार को होगा, जिसके चलते दौसा जिले से भी भाजपा विधायक अपने-अपने मंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं। इसके चलते संभव नहीं है कि दौसा से यदि किसी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा तो बांदीकुई से पहली बार जीते भागचंद सैनी को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इसका कारण यह भी बताया जा रहा है कि सैनी समाज को जिले में संतुष्ट करने के साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान में जातीय समीकरण भी साधे जा सकेंगे।

थोड़ी बहुत संभावना की बात की जाए तो लालसोट से पहली बार चुनाव जीते रामविलास मीणा को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है, जिसका सबसे बड़ा कारण यह होगा कि रामविलास मीणा कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। इसके अलावा जिले में सबसे बड़ी जीत भी रामविलास मीणा ने दर्ज की है। यदि रामविलास मीणा को मंत्रिमंडल में जगह मिलती है तो बस सबसे बड़ी जीत और कांग्रेस के दिग्गज नेता को पटखनी देकर विधानसभा पहुंचना ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed