{"_id":"672ef18cab0aecdee90e4ecf","slug":"rajasthan-bypolls-bjp-congress-leaders-verbal-war-heats-up-across-state-check-dotasara-kirodi-meena-statement-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Bypoll: डोटासरा का किरोड़ी मीणा पर तंज, बोले- ‘भाई साहब…जनता भिक्षा नहीं देगी, अब आराम देगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Bypoll: डोटासरा का किरोड़ी मीणा पर तंज, बोले- ‘भाई साहब…जनता भिक्षा नहीं देगी, अब आराम देगी’
Sat, 09 Nov 2024 10:52 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 09 Nov 2024 10:52 AM IST
सार
Rajasthan Bypoll: राजस्थान के उपचुनावों बीजेपी-कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग हर दिन और तीखी होती जा रही है। खींवसर से लेकर दौसा तक नेताओं के बयान इतने पैनें और धारदार हैं कि उनकी चर्चा उपचुनाव वाली सीट से आगे पूरे राजस्थान में हो रही है।
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा व किरोड़ी लाल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा में अपने भाई के जगमोहन मीणा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे बीजेपी सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने प्रचार का अनोखा तरीका इस्तेमाल किया। वे लोटा लेकर घर-घर वोट की भिक्षा मांगने निकले। किरोड़ी के इस अंदाज पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जोरदार तंज कसा। उन्होंने दौसा में ही चुनावी सभा में कहा कि मंत्री होकर जनता को कुछ देने की जगह हाथ फैला रहे हैं। दौसा की गलियों में "भिक्षां देहि" कह रहे हैं, उन्हें जनता "आराम देहि" का आशीर्वाद देगी।
विज्ञापन
क्या बोले डोटासरा
डोटासरा ने कहा कि जो सरकार में हैं, कुछ देने की हैसियत रखते हैं, जिनके पास सब कुछ देने के लिए है, वो खुद भिक्षा मांगने को उतारू हैं। मैं आपको मान गया, आपको सैल्यूट करता हूं। प्रणाम करता हूं। जो मंत्री हैं, पूरे प्रदेश में सातों सीटों पर जाना चाहिए। वह गली-गली में घूम रहे हैं तो आपको मानना पड़ेगा। भवानी रूठ गई और भवानी जाग गई, क्या बात है क्या चल रहा है। कल आपने देखा नहीं क्या पिक्चर, भिक्षा देही। अब भिक्षा देही नहीं आराम देहि होगा। भाई साहब, जनता यह भिक्षा नहीं देगी, अब आराम देगी।
विज्ञापन