{"_id":"671c56947bde3419dd04a096","slug":"rajasthan-bypolls-94-candidates-filed-names-for-seven-assembly-seats-most-contenders-for-dausa-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Bypolls: सात विधानसभा सीटों के लिए 94 प्रत्याशियों ने नाम दाखिल किए, दौसा के लिए सबसे ज्यादा दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Bypolls: सात विधानसभा सीटों के लिए 94 प्रत्याशियों ने नाम दाखिल किए, दौसा के लिए सबसे ज्यादा दावेदार
Sat, 26 Oct 2024 09:02 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 26 Oct 2024 09:02 AM IST
सार
Rajasthan Assembly By Election 2024 : राज्य की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए दोनों ही प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों समेत 94 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा दावेदार दौसा सीट से हैं।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कल नामांकन के अंतिम दिन प्रदेश की सातों सीटों के उपचुनावों के लिए 94 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए, कुल नामांकनों की संख्या 118 रही, जिनमें सबसे ज्यादा नामांकन दौसा से किए गए।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब तक कुल 118 नामांकन दाखिल किए गए हैं। अंतिम दिन शुक्रवार को 94 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। इनमें सबसे ज्यादा दावेदार दौसा से खड़े हुए हैं। दौसा में कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं, वहीं सलूंबर में सबसे कम 7 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा।
विज्ञापन
30 तक होगी नाम वापसी
जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। कुल 94 प्रत्याशियों की ओर से प्रस्तुत नामांकन-पत्रों की कुल संख्या 118 है, जिनकी संवीक्षा सोमवार 28 अक्टूबर को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की जाएगी। ईवीएम के माध्यम से मतदान 13 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।
विज्ञापन