फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan By-polls: Home voting between 4th to 10th November, more than 3 thousand voters will vote from home

Rajasthan By-polls : 4 से 10 नवंबर के बीच होगी होम वोटिंग, तीन हजार से ज्यादा मतदाता घर से करेंगे मतदान

Sun, 27 Oct 2024 11:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 11:29 PM IST
सार

राज्य में विधानसभा उपचुनाव के दौरान 7 विधानसभा क्षेत्रों के 2,365 बुजुर्ग और 828 दिव्यांगों समेत कुल 3,193 मतदाता घर से पोस्टल बैलट के जरिए मतदान करेंगे। इसके लिए मतदान दल पूर्व निर्धारित तारीख और समय के अनुसार इन सूचीबद्ध मतदाताओं के घर पहुंचकर होम वोटिंग करवाएंगे।

विज्ञापन
Rajasthan By-polls: Home voting between 4th to 10th November, more than 3 thousand voters will vote from home
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा उपचुनावों की सात विधानसभा सीटों के लिए मतदान दल निश्चित तारिख पर प्रदेश के  2,365 बुजुर्ग और 828 दिव्यांग मतदाताओं समेत कुल 3,193 मतदाताओं से पोस्टल बैलट के जरिए मतदान करवाएंगे। होम वोटिंग के समय संबंधित राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को उनकी सहमति से होम वोटिंग की सुविधा दी जाती है। इस क्रम में 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए होम वोटिंग के लिए निर्धारित प्रपत्र में बीएलओ के माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तक कुल 3,193 पात्र मतदाताओं से आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब इन क्षेत्रों में निर्वाचन के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार हो जाने के बाद मतपत्र प्रकाशित करवाकर होम वोटिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन


महाजन ने बताया कि होम वोटिंग 4 से 10 नवंबर के बीच दो चरणों में संपन्न होगी। घर से मतदान के लिए सूचीबद्ध इन सभी मतदाताओं को बीएलओ के जरिए पहले से सूचना देकर मतदान दल 4 से 8 नवंबर के बीच उनके घर पहुंचेंगे और मतदान की गोपनीयता को पूरी तरह संरक्षित रखते हुए मतदान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान चुनाव में भाग ले रहे राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी मतदान दल के साथ उपस्थित रहेंगे। यदि किसी कारणवश पात्र मतदाता तय समय पर घर पर नहीं मिलता है, तो मतदान दल एक और प्रयास के तहत 9-10 नवंबर को दोबारा होम वोटिंग के लिए घर पर भ्रमण करेंगे।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, झुंझुनू, खींवसर, सलूंबर और चौरासी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,862 मतदाताओं ने होम वोटिंग की सुविधा का उपयोग किया था। इन विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम के जरिए मतदान 13 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed