फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Budget IAS transfer list may come before budget major changes may happen

Rajasthan Budget: बजट से पहले आ सकती है आईएएस तबादला सूची, हो सकते हैं बड़े फेरबदल

Wed, 19 Jun 2024 09:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Jun 2024 09:33 PM IST
सार

राजस्थान की भजनलाल सरकार अगले महीने बजट पेश करेगी। माना जा रहा था कि आईएएस तबादला सूची इसके बाद आएगी। लेकिन अब यह सूची बजट से पहले ही आ सकती है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की जगह नवीन महाजन को निर्वाचन अधिकारी लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan Budget IAS transfer list may come before budget major changes may happen
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में आईएएस तबादला सूची को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है। मुख्य सचिव सुधांश पंत गुरुवार को दिल्ली से जयपुर पहुंच रहे हैं। संभावना है कि बुधवार को सीएम भजनलाल से चर्चा के बाद आईएएस तबादला सूची जारी कर दी जाए। 

विज्ञापन


बुधवार से इसकी शुरुआत हो चुकी है। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आईएएस प्रवीण गुप्ता की जगह आईएएस नवीन महाजन को लगाए जाने का निर्णय हो चुका है। राज्य सरकार की तरफ से निर्वाचन आयोग को नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के लिए तीन नामों का पैनल भेजा गया था। इसमें नवीन महाजन का नाम भी शामिल था।
विज्ञापन


बता दें कि इसमें से नवीन महाजन का नाम फाइनल हो चुका है। अब राज्य सरकार के स्तर पर कार्मिक विभाग इसके ऑर्डर जारी करेगा। लेकिन अब प्रवीण गुप्ता को भी नए विभाग में नियुक्ति दी जानी है। ऐसे में आईएएस तबादला सूची आना तय माना जा रहा है। क्योंकि सूची नहीं आती है तो सीनियर आईएएस को इतने लंबे समय तक एपीओ रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed