फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Budget 2026 Dairy Development Fund doubled Saras brand to expand 5 lakh livestock farmers to benefit

Rajasthan Budget 2026: दोगुना हुआ डेयरी डेवलपमेंट फंड, सरस ब्रांड का विस्तार;  5 लाख पशुपालक होंगे लाभान्वित

Thu, 12 Feb 2026 01:34 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Feb 2026 01:34 PM IST
सार

Rajasthan Budget 2026 News: राजस्थान बजट 2026 में किसानों और पशुपालकों के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं। फसलों की तारबंदी के लिए 228 करोड़ रुपये का अनुदान, डेयरी डेवलपमेंट फंड को 2,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने, सरस ब्रांड के विस्तार, और दुग्ध उत्पादकों को ₹5 प्रति लीटर अनुदान देने का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Budget 2026 Dairy Development Fund doubled Saras brand to expand 5 lakh livestock farmers to benefit
Jaipur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार ने बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया। यह बजट डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री दीया कुमारी ने प्रस्तुत किया। इस दौरान दीया कुमारी ने बजट भाषण में कृषि और पशुपालन क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। खास बात यह इस बार का बजट पूर्व के साल से बड़ा है। चलिए यहां बता रहे हैं  पशुपालन विभाग के लिए क्या-क्या घोषणाएं की गई हैं?

विज्ञापन


किसानों को खेतों में तारबंदी कर फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए 228 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। डेयरी सेक्टर को मजबूत करने के लिए डेयरी डेवलपमेंट फंड को 1,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। सरस ब्रांड को अन्य राज्यों में विस्तार देने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन

 इससे लगभग 5 लाख पशुपालक लाभान्वित होंगे
राज्य में एक लाख पशुपालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और दूध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत ₹5 प्रति लीटर अनुदान दिया जा रहा है। अगले वर्ष इस योजना में 700 करोड़ रुपये के अनुदान का प्रस्ताव है, जिससे लगभग 5 लाख पशुपालक लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan Budget 2026: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, 8वें वेतन आयोग की राह तैयार


सरस डेयरी के विस्तार के विस्तार की योजना
भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए नई घोषणाएं की गई हैं। नए जिलों में जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार खोले जाएंगे, जिन पर राज्य सरकार 350 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके साथ ही, सरस डेयरी के विस्तार, पशुपालकों को बोनस और सिंचाई परियोजनाओं जैसी घोषणाओं से प्रदेश के लाखों अन्नदाताओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

जानें पिछले बजट में क्या-क्या हुआ था ऐलान
पिछले बजट में सरकार ने राजस्थान रोजगार नीति-2025, 500 करोड़ रुपये का विवेकानंद रोजगार सहायता कोष, 1 लाख 25 हजार नए पदों का सृजन और 350 करोड़ रुपये का गिग व असंगठित श्रमिक विकास कोष घोषित किया था। स्वास्थ्य क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये से गर्भवती महिलाओं को पोषण किट और 200 करोड़ रुपये की सीएम अमृत आहार योजना लागू की गई थी। पोषण और कृषि में मोटे अनाज को मिड-डे मील में शामिल करने और राम हन सेतु लिंक परियोजना के तहत 9,300 करोड़ रुपये के कामों की घोषणा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed