फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan BJP Vice President Mukesh Dadhich commented on Ashok Gehlot

Mukesh Dadhich: 'गहलोत की स्थिति सौ चूहे खा के बिल्ली चली हज जैसी,' कांग्रेस ने संविधान के साथ खिलवाड़ किया

Sat, 06 Jan 2024 10:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 10:38 PM IST
सार

राजस्थान बीजेपी उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, गहलोत की स्थिति सौ चूहे खा के बिल्ली चली हज को जैसी हो गई है। दाधीच ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा संविधान के साथ खिलवाड़ किया है।

विज्ञापन
Rajasthan BJP Vice President Mukesh Dadhich commented on Ashok Gehlot
अशोक गहलोत और मुकेश दाधीच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान बीजेपी उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि मौजूदा समय में गहलोत पर यह कहावत चरितार्थ होती है कि सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाने के खिलाफ बोलने वाली कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांककर मेरे इन सवालों के जवाब देने चाहिए।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष दाधीच ने कहा, साल 1985 में विधानसभा चुनाव एक मार्च को हुए थे। चुनाव में राजस्थान और यूपी के मतदाता कांग्रेस के सिटिंग मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर के खिलाफ होने के डर से 22 फरवरी की रात को उनका इस्तीफा दिलाकर हीरालाल देवपुरा को मुख्यमंत्री बनाया गया था। क्या यह कानूनन गलत नहीं था? तत्कालीन माथुर सरकार में चुनाव प्रचार के बीच 21 फरवरी को डीग के विधायक और उस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राजा मान सिंह जो प्रतिष्ठित जाट नेता थे, उनका एनकाउंटर पुलिस ने किया था।
विज्ञापन


राजस्थान और यूपी के जाटों की नाराजगी से बचने के लिए राजीव गांधी के सलाहकार माखनलाल फोतेदार के निर्देश पर 22 फरवरी 1985 की रात मुख्यमंत्री माथुर को इस्तीफा देना पड़ा। चुनाव केवल एक सप्ताह दूर थे, कुंभलगढ़ से चुनाव लड़ रहे हीरालाल देवपुरा को बुलाकर 23 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी गई। न विधायक दल की कोई बैठक हुई और न ही कोई संवैधानिक औपचारिकता पूरी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि मेरे इन सवालों का जवाब दें अशोक गहलोत। क्योंकि ये सभी तथ्य सार्वजनिक भी हैं और रिकॉर्ड पर भी हैं। संविधान के साथ खिलवाड़ कांग्रेस ने कब-कब किया है। कांग्रेस की इन्हीं नीतियों के चलते जनता ने इनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed