फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Buzz Around BJP President Election, Announcement Tomorrow, Rathore Likely to be Chosen

Rajasthan News: प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल बढ़ी, कल होगी घोषणा, राठौड़ का चुना जाना तय

Fri, 21 Feb 2025 09:09 AM IST
सौरभ भट्ट अमर उजाला, जयपुर
अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 21 Feb 2025 09:09 AM IST
सार

राजस्थान में संगठन चुनाव पर्व की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुकी है। जिलों में नए अध्यक्षों की तैनाती हो चुकी है। वहीं प्रदेशाध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया भी 22 फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Rajasthan News: Buzz Around BJP President Election, Announcement Tomorrow, Rathore Likely to be Chosen
मदन राठौड़ फिर से बनेंगे बीजेपी अध्यक्ष - फोटो : मदन राठौड़ फिर से बनेंगे बीजेपी अध्यक्ष

विस्तार

प्रदेश भाजपा में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 22 फरवरी तक कर दिया जाएगा। हालांकि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की फिर से ताजपोशी लगभग तय है। पार्टी में प्रदेशाध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर हलचल तेज हो गई है। आज और कल दो दिन में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और अध्यक्ष का औपचारिक निर्वाचन किया जाएगा। चुनाव अधिकारी विजय रुपाणी की मौजूदगी में आज दोपहर बाद नामांकन दाखिल होंगे। कल दोपहर बाद अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


ऐसी रहेगी चुनाव प्रक्रिया

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को पार्टी ने चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। रुपाणी आज जयपुर पहुंचेंगे। वे पार्टी कार्यालय पर भाजपा प्रदेश चुनाव संयोजक नारायण पंचारिया के साथ बैठक करेंगे और नामांकन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। वहीं प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल भी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल होंगे।  इसके बाद शाम 4:30 से 5 बजे तक नामांकन की जांच की जाएगी और शाम 5 से 6 बजे तक नामांकन वापसी होगी। 
विज्ञापन


यदि कोई दूसरा नामांकन नहीं होता है तो मदन राठौड़ को निर्विरोध निर्वाचित किया जाना तय है। यदि कोई और नाम दाखिल होता है तो अगले दिन 22 फरवरी को मतदान सुबह 11 बजे से 2 बजे तक होगा, जिसके बाद निर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान बीजेपी में संगठनात्मक निर्वाचन प्रक्रिया काफी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ी है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी इसे लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में बीजेपी ने 39 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। 


 मंडल से लेकर जिलों तक के निर्वाचन में कई बार विवाद सामने आए जिसके चलते सूचियों को रोकना पड़ गया लेकिन अब विवादों का पटाक्षेप हो चुका है और अंतिम रूप से अब प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed