फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly Session: Dewasi Faces Heat Over ‘Lakhpati Didi’ Question, 3 Ministers Come to His Defense

Rajasthan Assembly Session: ‘लखपति दीदी’ के सवाल पर घिरे ओटाराम देवासी, बचाव में उतरे तीन-तीन मंत्री

Fri, 21 Feb 2025 02:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 21 Feb 2025 02:45 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक रफीक खान के लखपति दीदी योजना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार के मंत्री ओटाराम देवासी को विपक्ष ने घेर लिया। जिसके बचाव में सरकार के तीन-तीन मंत्रियों को उतरना पड़ा।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Session: Dewasi Faces Heat Over ‘Lakhpati Didi’ Question, 3 Ministers Come to His Defense
राजस्थान विधानसभा सत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में आज केंद्र सरकार की लखपति दीदी योजना को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक रफीक खान ने सवाल पूछा- जिसका जवाब देने के लिए सरकार की तरफ से मंत्री ओटाराम देवासी खड़े हुए लेकिन विपक्ष ने उन्हें यह कहते हुए घेर लिया कि अफसरों ने उन्हें गलत जवाब बनाकर भेजा है।

विज्ञापन


विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान केंद्र सरकार की ‘लखपति दीदी’ योजना से जुड़े सवाल पर ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी घिर गए। कांग्रेस विधायक रफीक खान ने योजना से जुड़ा सवाल पूछा। मंत्री के जवाब पर रफीक खान ने पूरक  प्रश्न करने शुरू किए तो सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल और सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बचाव में उतरे। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई और इसी को लेकर कुछ देर हंगामा होता रहा। 
विज्ञापन


रफीक खान ने पूरक प्रश्न पूछा- लखपति दीदी लखपति कैसे बनती है, फंड कहां से आ रहा है, पैसा कहां से मिल रहा है, कौनसी संस्था दे रही है? इस पर मंत्री देवासी ने आंकड़े रखे और कहा कि 15 लाख से ज्यादा महिलाओं का लखपति दीदी योजना में चयन हुआ है। इस पर  रफीक खान ने मंत्री के जवाब को गलत बताते हुए कहा- मेरा सवाल लगने के बाद अफसरों ने सारे गलत डेटा दे दिए। उन्होंने कहा कि अफसरों ने सरकार को झूठा और गलत जवाब बनाकर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक भी महिला को पैसा नहीं मिला है। कितनी महिलाओं को कब कब पैसा दिया, यह जानकारी नहीं है। इस पर मंत्री देवासी बोले- लखपति दीदी योजना में सीधा पैसा नहीं मिलता, स्वयं सहायता समूह से जोड़ते हैं। जवाब सुनने की क्षमता रखिए, जवाब देने में सक्षम हूं। 15 लाख 21 हजार लखपति दीदी का चयन किया गया है। पूरे राजस्थान का ब्यौरा है। इस पर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया। मंत्री को घिरता देख सरकार के तीन-तीन मंत्री बचाव में उतरे, जिसके बाद हंगामा और तेज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed