फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly News:Rajasthan Assembly Ruckus: Congress Protests Over Law and Order, Scuffle with Marshals

Rajasthan Assembly News :  विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा: कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन

Mon, 08 Sep 2025 12:18 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 08 Sep 2025 12:18 PM IST
सार

Rajasthan Assembly News : राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध के कपड़ों में प्रवेश को लेकर मार्शलों से धक्का-मुक्की हुई। टीकाराम जूली के नेतृत्व में विधायकों ने नारेबाजी कर सरकार को घेरा।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly News:Rajasthan Assembly Ruckus: Congress Protests Over Law and Order, Scuffle with Marshals
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा के सत्र के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है। मानसून सत्र के दौरान हर दिन किसी ने किसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने आक्रामक तेवर जारी रखते हुए  सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पहले कांग्रेस विधायकों विधानसभा परिसर में कानून व्यवस्था के हालातों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस विधायक बिगड़ती कानून व्यवस्था के नारे लिखे हुए पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे थे। भजन सरकार होश में आओ, सरकारी जमीनों की चोरी बंद करो जैसे नारे लगाए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा सरकार को कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विफल बताया।

विज्ञापन

कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर के मीडिया लॉन के पास इकट्ठा होकर ‘नारेबाजी करते हुए मुख्य भवन के दरवाजे पर पहुंचे। इसके बाद यहां कुछ देर तक नारेबाजी की गई। इसके बाद कांग्रेस विधायक पोस्टर पहनकर सदन में प्रवेश करने पर अड़ गए लेकिन सुरक्षा में तैनात मार्शलों ने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की। इस पर कांग्रेस विधायकों और मार्शलों के बीच तनातनी और धक्का-मुक्की हो गई। ह कांग्रेस विधायक इस बात पर अड़ गए कि वे विरोध वाले कपड़ों में ही सदन में प्रवेश करेंगे। हालांकि सदन में कांग्रेस विधायकों ने पोस्टर उतार कही प्रवेश किया।  कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है, महिलाओं पर अत्याचार और बढ़ते अपराधों पर सरकार चुप है। इससे पहले 5 सितंबर को भी कांग्रेस ने विधानसभा के बाहर फसल खराबे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ट्रैक्टर पर बैठकर विधानसभा  पहुंचे थे। इसके बाद सदन की कार्यवाही के बीच कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी और हंगामा किया था। इस हंगामे के बीच ही तीन बिल पारित करके सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed