{"_id":"67c6c38e590bd1ab0b093503","slug":"rajasthan-assembly-issue-of-shifting-central-jail-was-raised-in-assembly-bjp-mla-said-auction-this-place-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Assembly: विधानसभा में उठा सेंट्रल जेल शिफ्टिंग का मुद्दा, भाजपा विधायक बोले- ये जगह नीलाम कर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Assembly: विधानसभा में उठा सेंट्रल जेल शिफ्टिंग का मुद्दा, भाजपा विधायक बोले- ये जगह नीलाम कर दो
Tue, 04 Mar 2025 02:41 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:41 PM IST
सार
आज विधानसभा में भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने शून्यकाल के दौरान जयपुर सेंट्रल जेल की शिफ्टिंग कर यहां जवाहरात कारोबारियों की गद्दियां खुलवाने की मांग कर डाली।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को विधायक कालीचरण सराफ ने जयपुर सेंट्रल जेल के स्थानांतरण का मुद्दा उठाया। सरकार की तरफ से गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बताया कि मामला प्रक्रियाधीन है। इस पर सराफ बोले कि पिछले 10 सालों से यह मामला विधानसभा के हर सत्र में ऐसे ही उठता रहा है और हर बार सरकार की तरफ से यही जवाब आता है कि मामला प्रक्रियाधीन है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
सराफ ने कहा कि ठिकरिया में सेंट्रल जेल की शिफ्टिंग के लिए 170 बीघा जमीन चिन्हित की गई है, लेकिन यह स्पष्ट किया जाए कि जेल का स्थानांतरण कब तक होगा?
वहीं बेढ़म ने बताया कि जयपुर सेंट्रल जेल में बंदी क्षमता करीब 1170 है और 1751 कैदी जेल में बंद हैं, हालांकि जगह की कमी के कारण कई बंदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जाता है। मंत्री ने कहा कि इस संबंध में हाईकोर्ट के निर्देशों की समीक्षा कर जल्द ही जानकारी दी जाएगी। बेढ़म ने बताया कि 2022-23 के बजट में भी जयपुर सेंट्रल जेल के स्थानांतरण का प्रस्ताव शामिल था। ठिकरिया में जमीन चिन्हित की गई है, लेकिन जयपुर विकास प्राधिकरण से समन्वय कर आगे की प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
इस पर सराफ ने कहा कि जयपुर में ज्वेलरी उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में जेल की शिफ्टिंग के बाद वहां कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और ज्वेलरी हब बनाया जा सकता है। इस पर मंत्री ने कहा कि जेल निर्माण के लिए 1 लाख 30 हजार वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता है और सरकार सुविधा विकसित करने के लिए तैयार है। जमीन मिलते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन