Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Air Quality Worsens Ahead of Diwali, Bhiwadi AQI Crosses 300

राजस्थान: दिवाली से पहले ही बिगड़ी हवा, भिवाड़ी में प्रदूषण 300 पार; जयपुर-अलवर में भी हालात खराब

Sat, 07 Nov 2026 10:14 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 07 Nov 2026 10:14 AM IST
सार

दिवाली से पहले राजस्थान में प्रदूषण बढ़ने लगा है। शनिवार सुबह भिवाड़ी में AQI 300 के पार पहुंच गया, जबकि जयपुर, अलवर और बीकानेर में भी AQI 200 से 300 के बीच रहा।

विज्ञापन
Rajasthan Air Quality Worsens Ahead of Diwali, Bhiwadi AQI Crosses 300
फोटो: 09रेवाड़ी। राजस्थान की औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में छाया प्रदूषण। संवाद

विस्तार

राजस्थान में दिवाली से पहले ही प्रदूषण का असर दिखने लगा है। शनिवार सुबह भिवाड़ी में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली से सटे इस औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के आनंद विहार जैसे इलाकों के बराबर पहुंच गया है। जयपुर, अलवर और बीकानेर में भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

विज्ञापन

एनसीआर से सटे राजस्थान के इलाकों में पिछले एक सप्ताह से प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। सर्दी की शुरुआत के साथ हवा में धूल और धुएं का असर बढ़ने लगा है। दिवाली पर आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

दिन में गर्मी, रात में बढ़ने लगी ठंड

प्रदूषण के साथ मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के समय हल्की गर्मी रही। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बाड़मेर 37.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। जोधपुर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ और पाली में भी दिन का तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, रात के तापमान में पिछले एक सप्ताह से गिरावट आ रही है। माउंट आबू प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर में भी रात का तापमान 13.5 डिग्री रहा।


यह भी पढें- जयपुर में धनतेरस पर 8 हजार करोड़ की खरीदारी: जेन-जी ने एआई से प्रोडक्ट चुने तो ईवी की बढ़ी मांग

अलवर में सुबह कोहरा, कई जिलों में बादल

शुक्रवार को अजमेर सहित कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहे, जबकि अलवर में सुबह कोहरा देखने को मिला। जयपुर में दिनभर तेज धूप रही। दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्की धुंध नजर आई। राजधानी में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले एक सप्ताह मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में धूप निकलेगी और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। यानी दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का असर बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed