{"_id":"64d88ebbf4836ac2b809a910","slug":"rajasthan-10-minority-hostels-will-started-in-nine-districts-state-government-will-operate-cm-gehlot-approved-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नौ जिलों में शुरू होंगे 10 अल्पसंख्यक छात्रावास, राज्य सरकार करेगी संचालन, देखिए पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नौ जिलों में शुरू होंगे 10 अल्पसंख्यक छात्रावास, राज्य सरकार करेगी संचालन, देखिए पूरी लिस्ट
Sun, 13 Aug 2023 01:35 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:35 PM IST
सार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर चुनावी दांव खेलकर सबको चौका दिया है। प्रदेश के नौ जिलों में 10 अल्पसंख्यक छात्रावास शुरू होंगे। इसका संचालन राज्य सरकार करेगी। सीएम अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूदी दे दी है।
विज्ञापन
सीएम आवास पर चल रही मीटिंग में प्रस्ताव मंजूर किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी छात्रावासों में रहकर अध्ययन कर भविष्य संवार सकेंगे। इनके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के बीकानेर, बूंदी, जैसलमेर, जालोर, झुंझुनूं, नागौर, सवाई माधोपुर, सीकर और उदयपुर जिले में छात्रावास संचालित किए जाएंगे।
राजस्थान में अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए नौ जिलों में छात्रावास खुलेंगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नौ जिलों में 10 छात्रावासों के संचालन और नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस स्वीकृति से उदयपुर में 100 और अन्य सभी जिलों के छात्रावासों की क्षमता 50-50 सीट की रखी गई है।
ये होस्टल खुलेंगे
जैसलमेर में बालक और बालिका छात्रावास (कुल दो) , बीकानेर के खाजूवाला, बूंदी, सीकर में बालक छात्रावास तथा जालोर, झुंझुनूं, नागौर, सवाई माधोपुर और उदयपुर में बालिका छात्रावास संचालित होंगे। साथ ही, जैसलमेर, झुंझुनूं और जालोर बालिका छात्रावासों में महिला छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय और जैसलमेर के बालक छात्रावास में पुरूष छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय के एक-एक पदों का भी सृजन किया गया है।