फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Private Hospital Operator Doctor Arrested in RGHS Scam, Court Rejects Bail Plea

Rajasthan: आरजीएचएस घोटाले में निजी अस्पताल का संचालक गिरफ्तार, कोर्ट ने खारिज की जमानत

Mon, 13 Apr 2026 08:31 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 08:31 PM IST
सार

जयपुर में आरजीएचएस योजना में कथित फर्जीवाड़े के आरोप में मानसरोवर थाना पुलिस ने निजी अस्पताल संचालक डॉ. सोमदेव बंसल को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है और पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन
Private Hospital Operator Doctor Arrested in RGHS Scam, Court Rejects Bail Plea
कार्रवाई में देरी के विरोध में अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के बाहर कई दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना आरजीएचएस (RGHS) में कथित फर्जीवाड़े के मामले में मानसरोवर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. सोमदेव बंसल को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर पर मरीजों के दस्तावेजों में हेरफेर कर सरकारी योजना के तहत अवैध क्लेम लेने का गंभीर आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गोपालपुरा बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. बंसल ने एक महिला मरीज के इलाज से जुड़े मूल दस्तावेजों में कथित तौर पर काट-छांट की। इसके बाद अस्पताल के बिलों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया और कूटरचित दस्तावेजों को आरजीएचएस पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। इस कथित फर्जीवाड़े के माध्यम से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब संबंधित विभाग को इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई। जांच के दौरान यह सामने आया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा जानबूझकर गलत जानकारी पोर्टल पर दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण से पहले भी विवाद जुड़ा रहा है। एक अधिवक्ता ने अपनी मां के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। कार्रवाई में देरी के विरोध में अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के बाहर कई दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  12,500 देकर खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस की छापेमारी पड़ते ही मचा हड़कंप; पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज 
गिरफ्तारी के बाद आरोपी डॉक्टर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने मामले को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed