फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pravasi Rajasthani Diwas 2025: Global Rajasthanis to Unite in Jaipur on December 10; ₹1 Lakh Crore Investments

Pravasi Rajasthani Diwas: 10 दिसंबर को जयपुर में वैश्विक प्रवासी एक मंच पर, 1 लाख करोड़ के होंगे MoU

Tue, 09 Dec 2025 07:38 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 09 Dec 2025 07:38 AM IST
सार

दिसंबर को जयपुर में प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 आयोजित किया जा रहा है। वैश्विक राजस्थानियों के इस सम्मेलन में 1 लाख करोड़ नए निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडब्रेकिंग की जाएगी।

विज्ञापन
Pravasi Rajasthani Diwas 2025: Global Rajasthanis to Unite in Jaipur on December 10; ₹1 Lakh Crore Investments
मुख्यमंत्री राजस्थान भजनलाल शर्मा

विस्तार

राजधानी जयपुर में 10 दिसंबर को  जेईसीसी में  ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025’ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, राज्य सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

उद्योग जगत के शीर्ष दिग्गज भी होंगे शामिल
उद्घाटन सत्र में देश के उद्योग क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां, वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल व  टाटा पावर के सीईओ एवं एमडी प्रवीर सिन्हा भी शामिल होंगे और राजस्थान में निवेश, औद्योगिक अवसरों तथा राज्य सरकार के सुधारों पर अपने विचार साझा करेंगे।

विज्ञापन

1 लाख करोड़ के एमओयू की ग्राउंडब्रेकिंग
कार्यक्रम में 1 लाख करोड़ रुपये के नए निवेश प्रस्तावों (MoUs) की ग्राउंडब्रेकिंग की जाएगी। इसके साथ ही ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024’ के बाद से धरातल पर उतरी कुल परियोजनाओं का मूल्य 8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। इस अवसर पर सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी ‘प्रगति पथ’ का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही “कमिटमेंट इन एक्शन” नामक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन होगा, जिसमें समिट के तहत हुए निवेशों और प्रगति को दर्शाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासी राजस्थानी सम्मान
देश-विदेश में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाले प्रवासी राजस्थानियों को इस समारोह में ‘प्रवासी राजस्थानी सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। समापन मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के संबोधन से होगा। प्रवासी राजस्थानियों के साथ एक खास ओपन हाउस सत्र आयोजित होगा, जिसमें राज्य में निवेश अवसरों और सहयोग पर सीधा संवाद होगा। इसके अलावा रिन्यूएबल एनर्जी, पर्यटन, शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, जल संसाधन और माइनिंग पर सात विशेष सेक्टोरल सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विशेषज्ञ और नीति निर्माता भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन
प्रवासी राजस्थानी दिवस का समापन पारंपरिक राजस्थानी नृत्यों- घूमर, कालबेलियाऔर प्रसिद्ध कलाकारों की फ्यूज़न प्रस्तुति के साथ होगा, जो राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed