फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Order for investigation into case of Home Minister Amit Shah chariot hitting electric wire Nagaur news

Rajasthan: गृह मंत्री अमित शाह का रथ बिजली के तार से टकराया; सरकार ने दिए जांच के आदेश

Wed, 08 Nov 2023 03:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 08 Nov 2023 03:45 PM IST
सार

Rajasthan News: नागौर जिले में अमित शाह का रथ बिजली के तार से टकराने के मामले में राजस्थान सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमें सहानुभूति है, चिंता है कि गृहमंत्री का रथ टकरा कैसे गया। मुझे जांच करवानी पड़ेगी। अगर टकरा गया तो मैं जांच करवाऊंगा।

विज्ञापन
Order for investigation into case of Home Minister Amit Shah chariot hitting electric wire Nagaur news
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार ने नागौर जिले में अमित शाह का रथ बिजली के तार से टकराने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। अमित शाह मंगलवार को मकराना के परबतसर में रैली कर रहे थे। उसी दौरान शाह का रथ बिजली के तार से टकरा गया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए जयपुर में संयुक्त शासन सचिव सीमा कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को परबतसर में रोड शो करने पहुंचे थे शाह
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के नागौर जिले के परबतसर में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। नागौर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद गृह मंत्री अमित शाह परबतसर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक रोड शो में हिस्सा लिया। शाह जिस रथ पर सवार थे वह परबतसर में प्रवेश करते समय सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार को छू गया। रथ के तार से छूते ही तेज चिंगारी उठने लगी। हादसे के बाद गृह मंत्री का रोड शो रद्द कर दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने शाह को गाड़ी में बैठाया और उन्हें लेकर रवाना हो गए। 
विज्ञापन




हमें चिंता है कि गृहमंत्री का रथ टकरा कैसे गया- सीएम गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इससे बड़ी बौखलाहट क्या हो सकती है कि आज ये नॉन इशू (गैर मुद्दा) को इशू (मुद्दा) बना रहे हैं। राजस्थान के अंदर चुनाव जीतने के लिए ये (भाजपा) ऐसे ही राजनीति करना चाहते हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि हमें सहानुभूति है, चिंता है कि गृहमंत्री का रथ टकरा कैसे गया। मुझे जांच करवानी पड़ेगी। अगर टकरा गया तो मैं जांच करवाऊंगा। मैं जांच के आदेश दूंगा कमिश्नर को कि कौन से रथ में बैठे थे। रथ का मालिक कौन है और टकरा कैसे गया। बहुत सीरियस बात है और यहां गृहमंत्री का रथ टकरा जाए तो मुझे चिंता होना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed