{"_id":"64437c6169c55e2e3b0463d4","slug":"on-eid-ul-fitr-namazis-offered-namaz-at-idgah-located-on-delhi-road-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: ईद उल फितर पर नमाजियों ने दिल्ली रोड स्थित ईदगाह पर अदा की नमाज, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: ईद उल फितर पर नमाजियों ने दिल्ली रोड स्थित ईदगाह पर अदा की नमाज, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मुबारकबाद
Sat, 22 Apr 2023 11:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:56 AM IST
सार
ईद के मौके पर बड़ी संख्या में नमाजी दिल्ली रोड स्थित ईदगाह पहुंचे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर के अजीम तरीन मौके पर सभी को तहेदिल से मुबारकबाद दी है।
विज्ञापन
ईदगाह पर जुटे नमाजी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच दिल्ली रोड स्थित ईदगाह पर नमाज अदा की गई। ईद के मौके पर बड़ी संख्या में नमाजी ईदगाह पहुंचे। ईद पर हर साल होने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन से पहले से ही सारी तैयारियां कर ली थी। व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। साथ ही ड्रोन कैमरों से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
आपसी मोहब्बत और भाईचारे की मिसाल बनाए रखें
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर के अजीम तरीन मौके पर सभी को तहेदिल से मुबारकबाद दी है। गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर का यह त्योहार इबादत के मुकद्दस महीने रमजान के बाद हम सबके लिए खुशियों का पैगाम लेकर आता है। परवरदिगार रहमतों और बरकतों के इस महीने में सबकी इबादत, दुआएं और दिली तमन्नाएं कबूल करे। उन्होंने बेइंतहा खुशी के इस मौके पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि राज्य में आपसी मोहब्बत और भाईचारे की जो शानदार मिसाल अब तक रही है, उसे और ज्यादा मजबूत बनाए रखें।
विज्ञापन