फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Notification of 19 new districts and three divisions will be issued today in Rajasthan

Rajasthan: मंत्रिमंडल की बैठक में नवीन जिलों का गठन, जारी हुआ नोटिफिकेशन, जानें कौन से हैं 19 जिले और 3 संभाग

Fri, 04 Aug 2023 05:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 04 Aug 2023 05:42 PM IST
सार

मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में विचार-विमर्श के बाद मंत्रिमंडल ने उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश के अनुसार कुल 19 जिलों और तीन संभागों के गठन का अनुमोदन किया गया।
 

विज्ञापन
Notification of 19 new districts and three divisions will be issued today in Rajasthan
कार्यक्रम में मौजूद सीएम अशोक गहलोत व अन्य। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित मंत्रिमंडलीय बैठक में नवगठित जिलों के सीमांकन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन नवीन जिलों से राज्य के विकास को एक नई गति मिलेगी और आमजन की सुगमता बढे़गी।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने बताया कि राज्य में 19 नए जिलों और तीन संभागों का आज नोटिफिकेशन निकल गया है। मंत्रिमंडल ने इस पर अप्रूवल दे दी है। नए जिलों के गठन से विकास संबंधी योजनाओं की कियान्विति, मोनिटरिंग और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी, जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं सुविधाओं और सेवाओं का लाभ जल्द मिल सकेगा।
विज्ञापन


प्रदेश के पिछड़े और दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकारी लेवल पर इन ज़िलों की समस्याओं का जल्द निराकरण हो सकेगा। यहां तक सरकारी योजनाओं की पहुंच और अधिक सुगम होगी। राजस्व और दीवानी न्यायालयों की दूरियां घटने से इनमें लंबित मामलों का जल्द निस्तारण हो सकेगा। कानून व्यवस्था पर अधिक प्रभावी नियंत्रण हो पाएगा। इससे आमजन का जिला प्रशासन और सरकार से संवाद बढे़गा, जिससे जन अभाव अभियोगों का निराकरण और शीघ्रता और सुगम रूप से हो सकेगा। इन नवीन जिलों का गठन राज्य सरकार की ओर से सुशासन (गुड गवर्नेन्स) को और ज़्यादा गति देने में एक मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्य सरकार ने बताया कि साल 2022-23 की बजट घोषणा की पालना में 21 मार्च 2022 को नये जिले बनाने के संबंध में उच्च स्तरीय समिति गठित की गई थी। इस कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बजट 2023-24 में वित्त और विनियोग विधेयक पर चर्चा कर 17 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री ने 19 नवीन जिलों और तीन नए संभागों के गठन की घोषणा की थी।

उच्च स्तरीय समिति ने किया पुनः परीक्षण
इस घोषणा के बाद विभिन्न जिलों के सीमांकन के संबंध में जनप्रतिनिधियों आमजन और विभिन्न संगठनों से जिलों की सीमाओं के संबंध में अभ्यावेदन प्राप्त हुए। इन अभ्यावेदनों को राज्य सरकार की समिति को भेजते हुए जिलों की सीमाओं के संबंध में फिर से परीक्षण करते हुए रिपोर्ट पेश करने के लिए निर्देश दिए गए। विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त ज्ञापनों और मांगों को समिति को भेजने पर उच्च स्तरीय समिति द्वारा इनका पुनः परीक्षण किया गया। अंतरिम रिपोर्ट के बाद समिति और राज्य सरकार को प्राप्त प्रतिवेदनों के परीक्षण के बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट दिनांक 02 अगस्त 2023 को राज्य सरकार को प्रस्तुत की। समिति की रिपोर्ट पर मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद मंत्रिमंडल ने उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश के अनुसार कुल 19 जिलों और तीन संभागों के गठन का अनुमोदन किया।


ये हैं नए जिले और संभाग
जिन तीन नए संभागों का गठन किया गया है, उनमें बांसवाड़ा, पाली और सीकर शामिल हैं। इसके साथ ही 19 नए जिलों में- अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, कोटपूतली, खैरथल, नीमकाथाना, फलौदी, सलूम्बर, सांचौर और शाहपुरा, के गठन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। कैबिनेट मीटिंग में इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूर किया गया है। नए जिलों के सीमांकन को लेकर राजस्व विभाग ने गजट नोटिफिकेशन पहले ही तैयार था। कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लग गई। जिलों के सीमांकन और नोटिफिकेशन की प्रक्रिया पर अंतिम मुहर लग गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed