{"_id":"6582c11ed183ee7f9a0813b7","slug":"north-west-railway-electrification-work-on-nwr-track-continues-rapidly-667-km-work-completed-this-year-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"North-West Railway: उत्तर-पश्चिम रेलवे ट्रेक पर विद्युतीकरण का कार्य तेजी से जारी, इस साल 667 किमी का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
North-West Railway: उत्तर-पश्चिम रेलवे ट्रेक पर विद्युतीकरण का कार्य तेजी से जारी, इस साल 667 किमी का काम पूरा
Wed, 20 Dec 2023 03:55 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 20 Dec 2023 03:55 PM IST
सार
North-West Railway: उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा पर्यावरण अनूकुल रेल संचालन के लिए ब्रॉडगेज लाइनों के विद्युतीकरण का कार्य तीव्र गति से जारी है। वर्ष 2023-24 में नवंबर तक 667 किलोमीटर ब्रॉडगेज लाइनों के विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। अब तक कुल 4634 किलोमीटर रेलमार्ग का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
विज्ञापन
North-West Railway
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यावरण अनूकुल रेल संचालन के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा ब्रॉडगेज लाइनों के विद्युतीकरण का कार्य तेजी से जारी है। इस साल नवंबर तक 667 किलोमीटर ब्रॉडगेज लाइनों के विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। अब तक कुल 4634 किलोमीटर रेलमार्ग का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार महाप्रबंधक अमिताभ के कुशल दिशा-निर्देशन में उत्तर-पश्चिम रेलवे पर विद्युतीकरण का कार्य तीव्र गति से जारी है। अब तक 4634 रूट किलोमीटर रेल लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
वर्ष 2023-24 में नवंबर माह तक कुल 667 किलोमीटर रेलमार्ग का विद्युतीकरण किया गया है। वर्तमान में उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा 138 जोड़ी रेलसेवाएं विद्युत ट्रेक्शन पर संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे के सभी रेलमार्गों के विद्युतीकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विद्युतीकरण होने से ट्रेनों की रफ़्तार बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।