{"_id":"64b56ea38de389495b019a46","slug":"nine-storey-institute-of-neuro-sciences-and-ophthalmology-to-be-built-in-sms-medical-college-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में बनेगा नौ मंजिला इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेज एंड ऑप्थेलमोलॉजी, सीएम ने दी स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर में बनेगा नौ मंजिला इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेज एंड ऑप्थेलमोलॉजी, सीएम ने दी स्वीकृति
Mon, 17 Jul 2023 10:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 17 Jul 2023 10:09 PM IST
सार
सवाई मान सिंह चिकित्सालय के समीप स्थित नर्सिंग हॉस्टल में तीन मंजिला बेसमेंट पार्किंग सहित नौ मंजिला भवन का निर्माण होगा। इस पर 50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेज एंड ऑप्थेलमोलॉजी की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संस्थान के 9 मंजिला भवन निर्माण और तीन मंजिला बेसमेंट पार्किंग सुविधा विकसित करने के लिए 293.79 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
प्रस्ताव के अनुसार इस संस्थान के लिए सवाई मानसिंह चिकित्सालय के समीप स्थित नर्सिंग हॉस्टल में तीन मंजिला बेसमेंट पार्किंग सहित नौ मंजिला भवन का निर्माण होगा। वर्ष 2023-24 में इस पर 50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेज एंड ऑप्थेलमोलॉजी की स्थापना तथा वित्त व विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान 75 करोड़ की लागत से पार्किंग सुविधा विकसित किए जाने की घोषणा की थी। दोनों घोषणाओं को सम्मिलित करते हुए यह स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन