{"_id":"68537ce5b1807ecb1709926d","slug":"news-big-action-in-congress-govind-dotasara-handed-over-notices-to-inactive-officials-in-the-organization-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेस में निष्क्रिय पदाधिकारियों पर सख्ती शुरू,17 ब्लॉक अध्यक्षों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेस में निष्क्रिय पदाधिकारियों पर सख्ती शुरू,17 ब्लॉक अध्यक्षों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
Thu, 19 Jun 2025 09:22 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Thu, 19 Jun 2025 09:22 AM IST
सार
राजस्थान कांग्रेस ने संगठनात्मक सुस्ती और समन्वयकों से सहयोग न करने के आरोप में 17 निष्क्रिय ब्लॉक अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इन्हें 7 दिन में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस ने निष्क्रिय और गैर-सहयोगी पदाधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने लंबे समय से संगठन से दूरी बनाए रखने वाले 17 ब्लॉक अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन पदाधिकारियों पर संगठनात्मक उदासीनता और विधानसभा समन्वयकों को सहयोग न देने के आरोप हैं।
कांग्रेस महासचिव ने दी कार्रवाई की जानकारी
कांग्रेस महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि हाल ही में विधानसभा स्तर पर समन्वयकों की बैठकें हुई थीं, जिनमें निष्क्रिय पदाधिकारियों की पहचान कर रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को भेजी गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर 17 ब्लॉक अध्यक्षों को नोटिस भेजे गए हैं। डोटासरा ने बुधवार को समन्वयकों से वन-टू-वन फीडबैक भी लिया था।
58 हजार पदाधिकारियों का डिजिटल डाटा तैयार
कांग्रेस ने हाल ही में राज्य के 58,000 से अधिक मंडल, ब्लॉक, जिला और बूथ स्तर के पदाधिकारियों का डिजिटल डाटा तैयार किया है। यह कदम गुजरात में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में उठाया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: साजिश रचकर प्रेमी से दबवाया पति का गला, पिता को मरते हुए देखता रहा मासूम; उसी ने खोला राज
7 दिन में देना होगा जवाब
इन 17 ब्लॉक अध्यक्षों को 7 दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। पार्टी की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अन्य निष्क्रिय पदाधिकारियों की पहचान का काम भी लगातार जारी है।