फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Minister Gajendra Singh Shekhawat made verbal attack on Rajasthan government

Jaipur: मंत्री राजेंद्र पर ईडी की रेड पर बोले शेखावत; ये सदी की सबसे भ्रष्टतम सरकार, होनी चाहिए कार्रवाई

Tue, 26 Sep 2023 07:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 26 Sep 2023 07:17 PM IST
सार

राजस्थान के मंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों पर हुई ईडी की कार्रवाई पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दी प्रतिक्रिया।

विज्ञापन
Minister Gajendra Singh Shekhawat made verbal attack on Rajasthan government
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार इस सदी की सबसे भ्रष्टतम सरकार है। यदि इस सरकार के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो होनी चाहिए। जनता इसका स्वागत करेगी। शेखावत मंगलवार को जयपुर में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


राजस्थान के मंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों पर हुई ईडी की कार्रवाई पर पूछे गए सवाल पर शेखावत ने कहा कि ये सरकार अब तक की सबसे भ्रष्टतम सरकार है। ये बात मैं नहीं, इस सरकार के विधायक और मंत्री कह चुके हैं। विधानसभा में भी और उसके बाहर भी कई बार ऐसी बातें कही जा चुकी है। शेखावत ने कहा कि अभी तो शुरुआत है। मेरा मानना है कि ऐसे भ्रष्ट लोगों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होनी ही चाहिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ देश ऐसी कार्रवाई के पक्ष में खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed