फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Kirori laal meena replied to BJP's notice on phone tapping allegations by email

Rajasthan: बीजेपी के नोटिस पर किरोड़ी का जवाब, कहा- सार्वजनिक कार्यक्रम में बात कही, किसी ने वीडियो वायरल किया

Wed, 12 Feb 2025 12:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 12 Feb 2025 12:29 PM IST
सार

Rajasthan: फोन टैपिंग के आरोपों पर बीजेपी के नोटिस का किरोड़ी ने ई-मेल से जवाब दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि सार्वजनिक कार्यक्रम में ये बात कही गई। किसी ने इसका वीडियो वायरल कर दिया।

विज्ञापन
Kirori laal meena replied to BJP's notice on phone tapping allegations by email
किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी ही सरकार पर फोन टैपिंग के गंभीर आरोप लगाने वाले कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने इस मामले में बीजेपी की तरफ से उन्हें दिए गए नोटिस जवाब भी दे दिया है। बीजेपी ने तीन दिन पहले किरोड़ी को नोटिस भेजकर बयान पर सफाई मांगी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किरोड़ी ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को ई-मेल के जरिए नोटिस का जवाब भेज दिया है। जवाब में किरोड़ी ने फोन टेपिंग से जुड़े तथ्य भेजे हैं। साथ ही कहा है कि सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने फोन टैपिंग वाली बात कही थी। इसी दौरान किसी ने वीडियो वायरल कर दिया। अपने जवाब के साथ किरोड़ी ने यह भी लिखा है कि मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं। हमेशा पार्टी के लिए काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन टैपिंग पर ये था किरोड़ी का बयान
वायरल वीडियो में मंत्री मीणा ने कहा कि मैं आशा करता था कि हम राज में आएंगे तो भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसेंगे। लेकिन निराश हूं। मैने पेपरलीक के मामले उठाए। 50 थानेदार गिरफ्तार हुए। मैंने कहा परीक्षा रद्द करो, लेकिन सरकार नहीं मानी। उल्टा जैसा पिछली सरकार में होता था, चप्पे-चप्पे पर मेरी सीआईडी की जाती है। मेरा टेलीफोन भी रिकॉर्ड किया जाता है। लेकिन मैं कोई बुरा काम करता नहीं, इसलिए मैं डरता नहीं। वीडियो आमागढ़ मंदिर में एक सामाजिक कार्यक्रम का बताया जा रहा है।

बयान के बाद विधानसभा में मचा बवाल
किरोड़ी के इस बयान के बाद विधानसभा में विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा कर दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा में भाग नहीं लिया और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जवाब का भी कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। टीकाराम जूली ने इस मामले में बयान जारी कर कहा है कि यदि सरकार ने किरोड़ी के मामले में स्पष्टिकरण नहीं दिया तो विधानसभा को चलने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed