फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Woman Found Dead in Flat, Live-in Partner Suspected of Murder

जयपुर: फ्लैट में मिली लिव-इन में रह रही महिला की लाश, पार्टनर फरार

Tue, 20 Oct 2026 09:20 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 20 Oct 2026 09:20 AM IST
सार

जयपुर की पत्रकार कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 35 वर्षीय महिला का शव फ्लैट में मिला। पुलिस को उसके पार्टनर युवराज पर हत्या का शक है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Jaipur Woman Found Dead in Flat, Live-in Partner Suspected of Murder
लिव इन पार्टनर की हत्या

विस्तार

जयपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 35 वर्षीय महिला की फ्लैट में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को महिला के लिव-इन पार्टनर युवराज पर हत्या का शक है। घटना के बाद से ही वह फरार है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की तलाश में टीमें लगाई हैं।

विज्ञापन

पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस के अनुसार, महिला पिछले काफी समय से युवराज के साथ किराए के फ्लैट में रह रही थी। दोनों मिलकर टिफिन सेंटर चलाते थे। बताया जा रहा है कि युवराज शादीशुदा था, लेकिन अपनी पत्नी से अलग रहकर महिला के साथ रह रहा था।

विज्ञापन

झगड़े के बाद हत्या का शक

थानाधिकारी कविता यादव ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रविवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान युवराज ने किसी भारी वस्तु से महिला पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, घटना के पूरे कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि महिला की हत्या के बाद युवराज शव को फ्लैट में छोड़कर फरार हो गया। सोमवार सुबह करीब दस बजे पड़ोस में रहने वाले लोगों को कमरे में महिला की लाश पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।


यह भी पढें- राजस्थान: बराला की एफआईआर पर आर-पार को तैयार, रातभर धरने के बाद कांग्रेस का अचानक जयपुर कूच का ऐलान

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपी की तलाश

सूचना मिलने पर पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस अब युवराज की तलाश कर रही है। जांच में विवाद की वजह और महिला की मौत से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटनाक्रम की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed