फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ritu Barala FIR Row: Congress Announces Jaipur March After Overnight Protest

राजस्थान: बराला की एफआईआर पर आर-पार को तैयार, रातभर धरने के बाद कांग्रेस का अचानक जयपुर कूच का ऐलान

Tue, 20 Oct 2026 07:34 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 20 Oct 2026 07:34 AM IST
सार

रितु बराला की एफआईआर की मांग को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस नेता रातभर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर धरने पर बैठे रहे। कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस ने आंदोलन तेज करते हुए जयपुर कूच का ऐलान किया।

विज्ञापन
Ritu Barala FIR Row: Congress Announces Jaipur March After Overnight Protest
पुलिस कमिश्नरेट पर धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएसयूआई कार्यकर्ता रितु बराला की एफआईआर को लेकर राजस्थान में कांग्रेस और पुलिस के बीच टकराव बढ़ गया है। दिल्ली पुलिस के खिलाफ शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के नेता जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर रातभर धरने पर बैठे रहे। लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए अब एआईसीसी ने अब जयपुर कूच का ऐलान कर दिया है। पार्टी का कहना है कि रितु की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

कांग्रेस इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि एफआईआर दर्ज करना रितु का अधिकार है और पुलिस को शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। रातभर धरने के बाद जयपुर कूच के ऐलान को कांग्रेस के आंदोलन को आगे बढ़ाने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

रातभर कमिश्नरेट के बाहर बैठे रहे डोटासरा

रितु बराला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर डोटासरा और अन्य कांग्रेस नेता पुलिस कमिश्नरेट के बाहर डटे रहे। डोटासरा ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि एफआईआर दर्ज कराना पुलिस की मेहरबानी नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता का अधिकार है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात कर शिकायत पर कार्रवाई की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

डोटासरा ने चेतावनी दी कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती, कांग्रेस का धरना जारी रहेगा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तक मामला ले जाने की बात भी कही। अब कांग्रेस ने जयपुर कूच का ऐलान कर दिया है। 


यह भी पढें- राजस्थान: रितु बराला की एफआईआर के लिए रातभर धरने पर बैठे डोटासरा, कमिश्नरेट के बाहर डटे कांग्रेस नेता

दिल्ली पुलिस पर मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप

रितु बराला हाल ही में दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। उनका आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। घटना के बाद रितु ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने डोटासरा को फोन कर रितु के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कदम उठाने को कहा था। इसके बाद डोटासरा रितु को साथ लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे और शिकायत पर कार्रवाई की मांग की।

अब आगे क्या करेगी कांग्रेस?

कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। अब जयपुर कूच के ऐलान के बाद अगला कदम क्या होगा और पुलिस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है, इस पर नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed