फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Wife and Lover Allegedly Attack Husband with Knife After He Catches Them Together

जयपुर: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर चाकू से किया हमला, शरीर पर कई जगह काटा

Mon, 02 Nov 2026 04:00 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 02 Nov 2026 04:00 PM IST
सार

जयपुर में बड़ी चौपड़ पर पत्नी को प्रेमी के साथ देखने के बाद एक व्यक्ति ने विरोध किया। आरोप है कि पत्नी और उसके प्रेमी ने उसी रात घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला किया और दांतों से भी काटा। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Jaipur: Wife and Lover Allegedly Attack Husband with Knife After He Catches Them Together
जयपुर क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ी चौपड़ पर पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देखकर विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर में घुसकर पति पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रेमी ने धारदार चाकू से वार किए, जबकि पत्नी ने उसके हाथ पकड़कर दांतों से शरीर पर कई जगह काट लिया। हमले में पति के चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित 41 वर्षीय व्यक्ति मालवीय नगर का रहने वाला है और निजी कंपनी में काम करता है। उसने शनिवार को जवाहर सर्किल थाने में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

बड़ी चौपड़ पर पत्नी को प्रेमी के साथ देखा

ASI मुरारी लाल के अनुसार, पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे उसने पत्नी और उसके प्रेमी को बड़ी चौपड़ पर आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। पति ने पत्नी के कथित संबंधों का विरोध किया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने दोनों का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान पंचायत चुनाव: गांवों में वोट की जंग के बीच कांग्रेस का नया सियासी फ्रंट...फायदा दे रहा या नुकसान?

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को घर में घुसकर किया हमला

पीड़ित का आरोप है कि उसी दिन रात करीब साढ़े आठ बजे पत्नी अपने प्रेमी के साथ उसके घर पहुंची। दोनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि पत्नी ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और दांतों से शरीर पर कई जगह काटकर घायल कर दिया। वहीं, प्रेमी ने धारदार चाकू से चेहरे, हाथ, हथेली और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए।

हमले के दौरान पति के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर पत्नी और उसका प्रेमी वहां से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed