फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Today: Panchayat Polling in Five Blocks, BJP Rally Preparations and Late-Night Metro Service for Diwali

जयपुर में आज खास: पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग, भाजपा की पदयात्रा की तैयारी; देर रात तक चलेगी मेट्रो

Tue, 03 Nov 2026 08:01 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 03 Nov 2026 08:01 AM IST
सार

जयपुर में मंगलवार को पांच पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। भाजपा पांच नवंबर की पदयात्रा की तैयारी में जुटी है। दीपावली पर मेट्रो रात 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि सिंधी कैंप से बसों के संचालन पर रोक नहीं रहेगी।

विज्ञापन
Jaipur Today: Panchayat Polling in Five Blocks, BJP Rally Preparations and Late-Night Metro Service for Diwali
jaipur today - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में मंगलवार, तीन नवंबर को राजनीति, पंचायत चुनाव और दीपावली की रौनक से जुड़ी कई गतिविधियां खास रहेंगी। जिले की पांच पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। वहीं, भाजपा के पांच नवंबर को प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत जनसभा और पदयात्रा की तैयारियां जारी रहेंगी। दूसरी ओर, दीपावली पर बाजारों में खरीदारी और सजावट देखने जाने वालों को देर रात तक मेट्रो की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

पांच पंचायत समितियों में आज मतदान

पंचायतीराज आम चुनाव के तीसरे चरण में जयपुर जिले की चाकसू, कोटखावदा, माधोराजपुरा, फागी और सांगानेर पंचायत समिति क्षेत्रों में मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए 442 केंद्र बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में पंचायत समिति के 77 वार्डों और जिला परिषद के वार्ड संख्या 27 से 37 तक के लिए मतदान होगा।

विज्ञापन

सोमवार को मतदान दल ईवीएम और चुनाव सामग्री लेकर अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना हो गए। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतदाता इस दौरान अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: जयपुर के चौमू हाऊस में पेड़ों की कटाई पर एनजीटी का आदेश; राज्य के सभी पेड़ों की जियो-टैगिंग अनिवार्य

भाजपा की पदयात्रा में शामिल होंगे अश्विनी वैष्णव

भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत जयपुर में पांच नवंबर को जनसभा और पदयात्रा होगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पदयात्रा रामलीला मैदान से त्रिपोलिया तक प्रस्तावित है। इसे लेकर पार्टी स्तर पर आज जयपुर में इसे लेकर बैठकें ली जाएंगी।

दीपावली पर रात 12:30 बजे तक मिलेगी मेट्रो

दीपावली पर जयपुर के बाजारों की रोशनी और सजावट देखने जाने वालों के लिए मेट्रो की सेवा देर रात तक उपलब्ध रहेगी। जयपुर मेट्रो ने तीन से 11 नवंबर तक संचालन का समय बढ़ाया है। इस अवधि में मानसरोवर और बड़ी चौपड़ स्टेशन से आखिरी ट्रेन रात 12:30 बजे रवाना होगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए रोजाना मेट्रो फेरों की संख्या भी 202 से बढ़ाकर 214 कर दी गई है। परकोटे के बाजारों में देर रात तक रुकने वाले लोग इस सुविधा से घर लौट सकेंगे।

सिंधी कैंप से बसों के संचालन पर रोक नहीं

दीपावली के दौरान सिंधी कैंप बस स्टैंड से रोडवेज बसों के संचालन को सात दिन तक रोकने की खबरों के बीच ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। रोडवेज प्रशासन के विरोध के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि बसों के संचालन पर रोक लगाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। यह केवल ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए दिया गया सुझाव था।

ट्रैफिक डीसीपी प्रवीण नायक के अनुसार, त्योहार के दौरान सिंधी कैंप के बजाय कुछ अन्य स्थानों से बसों के संचालन का सुझाव दिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोडवेज और निजी बसों की सिंधी कैंप या शहर के दूसरे इलाकों में एंट्री बंद नहीं की गई है। बसें सामान्य दिनों की तरह ही चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed