फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Thieves raided the office of Congress leader, stole computer and TV from the office in Sanganer

Jaipur : कांग्रेस नेता के कार्यालय में चोरों ने धावा बोला, सांगानेर स्थित ऑफिस से चुरा ले गए कम्यूटर और टीवी

Tue, 21 May 2024 11:36 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 21 May 2024 11:36 AM IST
सार

जयपुर में मुख्यमंत्री के चुनाव कार्यालय से मात्र 100 मीटर दूर स्थित कांग्रेस नेता के कार्यालय पर 17 मई की रात चोरों ने धावा बोलकर कम्प्यूटर और वहां लगे एलईडी टीवी समेत अन्य सामान चुरा लिया। नकाबपोश बदमाशों ने आधी रात के बाद कार्यालय के चौकीदार को बेहोश करके वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Jaipur: Thieves raided the office of Congress leader, stole computer and TV from the office in Sanganer
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में बढ़ते चोरों के बुलंद हौसलों ने इस बार कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज के कार्यालय पर ही धावा बोल दिया। 17 मई की रात 12.30 बजे दो शातिर बदमाश मुंह पर मास्क लगाकर कार्यालय में घुसे और वहां के चौकीदार को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद चोर यहां से LED टीवी, कम्प्यूटर और अन्य सामग्री लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


घटना को लेकर भारद्वाज ने मुख्यमंत्री पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनका कार्यालय मुख्यमंत्री के चुनाव कैंप से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है, इसके बावजूद चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि सांगानेर में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं है। घटना के बाद कार्यालय के कर्मचारी बनवारीलाल ने मुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। भारद्वाज ने बताया कि वे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरे पर थे तभी उनके कार्यालय को निशाना बनाया गया। 
विज्ञापन


सांगानेर में चोरी, चेन स्नैचिंग और डकैती की लगातार बढ़ती वारदातों को लेकर भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान विधायक और मुख्यमंत्री को इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा ही चलता रहा, तो सरकार को उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed