फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Rural: Agriculture Minister busted illegal fertilizer-seed factory

जयपुर ग्रामीण: कृषि मंत्री ने किया अवैध खाद-बीज फैक्टरी का भंडाफोड़, बिना लाइसेंस के बन रहे थे जहरीले उत्पाद

Wed, 11 Jun 2025 08:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 11 Jun 2025 08:05 PM IST
सार

Sriganganagar: डॉ. मीणा ने बताया कि इस नेटवर्क के तहत जयपुर में करीब 10 फैक्ट्रियों में ऐसे जहरीले उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें किसानों को बेचा जा रहा है। यह उत्पाद किसानों की फसलों और उनकी सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं।

विज्ञापन
Jaipur Rural: Agriculture Minister busted illegal fertilizer-seed factory
इसी फैक्टरी में मारा गया छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर ग्रामीण के चौमूं उपखंड के सामोद क्षेत्र में मंगलवार को कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के अचानक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। मंत्री जब सामोद के डेहरा जाटावाली गांव में एक अवैध खाद-बीज फैक्टरी के निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो संचालक ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। फैक्टरी पर दो कंपनियों के नाम अंकित मिले, लेकिन किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। मंत्री ने बताया कि इस फैक्ट्री में बिना किसी लाइसेंस के बड़े स्तर पर कृषि उत्पाद तैयार किए जा रहे थे, जिनमें फोरेट जैसे प्रतिबंधित और खतरनाक रसायन भी शामिल हैं।
विज्ञापन


डॉ. मीणा ने बताया कि इस नेटवर्क के तहत जयपुर में करीब 10 फैक्ट्रियों में ऐसे जहरीले उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें किसानों को बेचा जा रहा है। यह उत्पाद किसानों की फसलों और उनकी सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में दर्जनों अवैध फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं, जो बिना जांच-पड़ताल के नकली और हानिकारक उत्पाद बाजार में उतार रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  गुरुद्वारा जा रही युवतियों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत; तीन घायल

डॉ. मीणा ने बताया कि उन्हें इस फैक्टरी के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर सच्चाई का जायजा लिया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं तथा दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों ने मंत्री से मांग की कि ऐसे अवैध कारखानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए ताकि किसानों को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed