फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Police Releases Senior Journalist Anand Pandey, Granted Conditional Release BJP Leader Intervention

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने MP के वरिष्ठ पत्रकार को किया रिहा, भाजपा नेता के दखल पर मिली सशर्त आजादी

Sat, 18 Oct 2025 09:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 Oct 2025 09:06 PM IST
सार

Jaipur Police: जयपुर पुलिस ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के खिलाफ झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप में गिरफ्तार पत्रकार आनंद पांडे को भाजपा नेताओं की दखल के बाद सशर्त रिहा किया। मध्यप्रदेश के पत्रकार संगठनों और कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया।
 

विज्ञापन
Jaipur Police Releases Senior Journalist Anand Pandey, Granted Conditional Release BJP Leader Intervention
वरिष्ठ पत्रकार आनंद पांडे रिहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस ने शनिवार शाम मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार आनंद पांडे को रिहा कर दिया। उन्हें शुक्रवार को पत्रकार हरिश दिवेकर के साथ जयपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश से हिरासत में लिया था। दोनों के खिलाफ जयपुर साइबर थाने में दर्ज एक एफआईआर के आधार पर कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन

 
उपमुख्यमंत्री के खिलाफ झूठी खबर प्रकाशित करने का आरोप
जयपुर साइबर थाने में दर्ज एफआईआर में आनंद पांडे, हरिश दिवेकर और अन्य कुछ लोगों पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के खिलाफ झूठी खबरें प्रकाशित करने और उन खबरों को रोकने के बदले पैसों की मांग करने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस के अनुसार, इस मामले में 28 सितंबर को परिवादी नरेंद्र सिंह राठौड़ ने सिविल लाइंस साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के आधार पर दोनों पत्रकारों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जयपुर लाया गया था, जिसके बाद मामला करणी विहार थाना पुलिस को जांच के लिए सौंपा गया। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि जांच के तहत आवश्यक सबूत जुटाए जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई एफआईआर में दर्ज बिंदुओं के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ‘तुम्हारे लड़के को हाथ-पैर तोड़कर मार डाला’: बर्थडे पार्टी में हत्या का खुलासा, 48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा नेताओं की दखल के बाद आनंद पांडे को सशर्त रिहाई
सूत्रों के अनुसार, शनिवार को मध्यप्रदेश भाजपा के एक शीर्ष नेता के हस्तक्षेप के बाद आनंद पांडे को सशर्त रिहा किया गया। रिहाई की शर्त के तहत उन्हें चार दिन के भीतर अपने वॉयस सैंपल एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पत्रकार हरिश दिवेकर को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है।
 
पत्रकार संगठनों और विपक्ष ने जताया विरोध
मध्यप्रदेश के कई पत्रकार संगठनों ने दोनों पत्रकारों की गिरफ्तारी का विरोध दर्ज कराया और इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब सच बोलने वाले पत्रकार जेलों में हों और झूठ फैलाने वाले आजाद घूमें, तब समझिए लोकतंत्र खतरे में है। संपादक आनंद पांडे और हरिश दिवेकर की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके संस्थान की टैगलाइन ‘हम सिर्फ भगवान से डरते हैं’ सत्ता को सबसे ज्यादा डराती है। वहीं, यह भी आरोप लगाया गया कि जयपुर पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले मध्यप्रदेश पुलिस को औपचारिक सूचना नहीं दी, जिससे प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं।

यह भी पढ़ें- Sikar News: कर्ज में डूबा पिता बेटियों की शादी से छाप रहा था नोट, लाखों समेटकर फरार हो जाती थी लुटेरी दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed