{"_id":"67b96d88a568721e0305a689","slug":"jaipur-opposition-should-self-reflect-house-decorum-is-everyone-s-responsibility-jawahar-singh-bedham-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: सदन की गरिमा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी, विपक्ष को आत्मचिंतन की जरूरत- गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढ़म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: सदन की गरिमा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी, विपक्ष को आत्मचिंतन की जरूरत- गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढ़म
Sat, 22 Feb 2025 11:54 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:54 AM IST
सार
कल विधानसभा में हुए हंगामे को लेकर गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढ़म ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्ष के कारण होने वाली ऐसी घटनाएं दुखद है। विपक्ष को इस पर आत्मचिंतन की जरूरत है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान विधानसभा में हुई घटना को लेकर विपक्ष को आत्मचिंतन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सबसे बड़ी पंचायत के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी हैं और उनकी बात न मानते हुए सदन की परंपराओं को तार-तार करने वाली घटनाएं दुखद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री बेढ़म ने कहा- "मैं आहत हूं। सदन को सुचारू रूप से चलाना सभी की जिम्मेदारी है। कल सदन में की गई हरकत को लेकर विपक्ष को स्वीकार करना चाहिए कि उन्होंने गलत किया है और सभी को मिलकर सदन को चलाना चाहिए।"
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि वे विपक्ष के नेताओं से मिलने कल रात गए थे लेकिन जो घटना घटी, उसने उन्हें आहत किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखना सभी दलों की जिम्मेदारी है और विपक्ष को आत्ममंथन कर भविष्य में सदन की कार्रवाई सुचारू रूप से चलाने में सहयोग देना चाहिए।
गौरतलब है कि कल प्रश्नकाल के दौरान मंत्री अविनाश गहलोत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद ये रायता फैला था और गुस्साए विपक्ष ने वेल में जाकर हंगामा किया और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा समेत कुछ विधायक स्पीकर की डायस पर चढ़ गए थे।