फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur nims university student mohit saini suicide second case in two days

जयपुर: निम्स यूनिवर्सिटी के छात्र ने की खुदकुशी, दो दिन में दूसरा मामला, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 27 Aug 2026 02:27 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 27 Aug 2026 02:27 PM IST
सार

जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के 20 वर्षीय छात्र मोहित सैनी ने निजी हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दो दिन के भीतर यूनिवर्सिटी से जुड़ी यह दूसरी घटना है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
jaipur nims university student mohit saini suicide second case in two days
आंध्र में परिवार की आत्महत्या मामले में राइफल कोच गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चंदवाजी थाना क्षेत्र में स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के 20 वर्षीय छात्र मोहित सैनी ने बुधवार रात निजी हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला मोहित सैनी यूनिवर्सिटी में सीपीटी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार देर रात करीब 11:00 बजे उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे से बदबू आने पर हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे को खुलवाया और छात्र के शव को बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस खुदकुशी के कारणों की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


दो दिन में दूसरी घटना
निम्स यूनिवर्सिटी परिसर में दो दिन के भीतर खुदकुशी का यह दूसरा मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। इससे पहले, मंगलवार 25 अगस्त को भी बीटेक छात्र आदित्य तिवारी ने हॉस्टल की पंद्रहवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। लगातार हुई इन दो हादसों के बाद से साथी विद्यार्थी और यूनिवर्सिटी प्रशासन चिंतित हैं। पुलिस दोनों ही मामलों में छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुंगेर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों में घुसा पानी, एनडीआरएफ की नौ टीमें तैनात

पुलिस कर रही गहन जांच
पुलिस ने मृतक छात्र मोहित सैनी के परिजनों को मथुरा में सूचित कर दिया है। पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि छात्र के तनाव या किसी परेशानी के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed