फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Welcome ceremony of newly elected MPs of BJP cancelled at Jaipur BJP State Office

Jaipur News: भाजपा नवनिर्वाचित सांसदों के स्वागत से ठीक पहले जारी हुए निर्देश, कार्यक्रम रद्द, सभी दिल्ली तलब

Thu, 06 Jun 2024 12:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 06 Jun 2024 12:42 PM IST
सार

जयपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के नवनिर्वाचित सांसदों के स्वागत समारोह से ठीक कुछ घंटे पहले ही दिल्ली से आए आदेश के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
Jaipur News: Welcome ceremony of newly elected MPs of BJP cancelled at Jaipur BJP State Office
स्वागत कार्यक्रम के लिए सजाया गया भाजपा कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद गुरुवार को जयपुर में भाजपा के नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत समारोह होना था। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो ही गईं थी कि तभी दिल्ली से निर्देश आ गया और आयोजन रद्द हो गया। सभी को दिल्ली को तलब किया गया है।

विज्ञापन


स्वागत कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार दोपहर दो बजे होना था। इसके लिए नव निर्वाचित सांसदों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी। बैठक का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया जाना था, जिसमें नवनिर्वाचित सांसदों का सम्मान किया जाना था। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर सहित अन्य प्रमुख नेताओं के भी मौजूद रहने की सूचना थी।
विज्ञापन


बैठक के उपरांत नवनिर्वाचित सांसदों को दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन अब नए फरमान के बाद स्वागत रद्द कर सभी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सभी नवनिर्वाचित सांसद दिल्ली में सात जून को प्रस्तावित सांसद दल की बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इससे पहले, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी नवनिर्वाचित सांसदों से फीडबैक लिया था। उन्होंने सांसदों को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने और जनता की सेवा में तत्पर रहने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed