{"_id":"69fb16e12db863755007c643","slug":"jaipur-news-two-minor-girls-drown-in-water-tank-at-under-construction-site-in-jaipur-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: निर्माणाधीन मकान के टैंक में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, दो परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: निर्माणाधीन मकान के टैंक में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, दो परिवारों में मचा कोहराम
Wed, 06 May 2026 03:54 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 03:54 PM IST
सार
Jaipur News: जयपुर के शिप्रापथ इलाके में निर्माणाधीन मकान के पानी भरे टैंक में गिरने से दो पांच वर्षीय बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। खेलते समय लापता हुई बच्चियों की तलाश के दौरान परिजनों को टैंक में उनके शव मिले, जिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन
टैंक में डूबने से दो मासूम बच्चियों (फाइल फोटो) की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के शिप्रापथ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जगन्नाथपुरी सेकेंड क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के पानी से भरे टैंक में गिरने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है, जब दोनों बच्चियां रोज की तरह घर से खेलने के लिए निकली थीं, लेकिन फिर वापस नहीं लौटीं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां शाम करीब सवा 7 बजे घर से बाहर खेलने गई थीं। करीब 15 से 20 मिनट बाद जब वे वापस नहीं आईं तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान पास में बन रहे एक मकान के पानी के टैंक के पास बच्चियों की चप्पलें दिखाई दीं, जिससे आशंका गहरा गई।
विज्ञापन
परिजनों ने जब टैंक में झांककर देखा तो दोनों बच्चियों के शव पानी में उतराते हुए मिले। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग बदहवास हो गए। आनन-फानन में बच्चियों को निकालकर जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, टैंक करीब 8 फीट गहरा था और उसमें लगभग 6 फीट तक पानी भरा हुआ था। जिस स्थान पर टैंक बना था, वहां पर्याप्त रोशनी नहीं थी, जिससे हादसा और भी घातक साबित हुआ। शिप्रापथ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मृत बच्चियों की पहचान राधिका (5) पुत्री पप्पू कुमार निवासी बिहार और गोसिया (5) पुत्री जाकिर निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पढ़ें- Kotputli-Behror News: 40 हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप
दोनों परिवार पिछले 3 से 4 वर्षों से जयपुर में किराए पर रह रहे थे और एक-दूसरे के नजदीक रहते थे। राधिका के पिता पप्पू कुमार पेंटिंग का काम करते हैं, जबकि गोसिया के पिता जाकिर शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और रिक्शे पर मोबाइल एक्सेसरीज बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गोसिया अपने परिवार की इकलौती संतान थी।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा उपायों की कमी पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन