{"_id":"67e65f2a35e8f48a2d01dc5f","slug":"jaipur-news-train-services-disrupted-due-to-technical-work-on-jaipur-kanakpura-section-schedule-released-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: जयपुर-कनकपुरा रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: जयपुर-कनकपुरा रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
Fri, 28 Mar 2025 02:05 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:05 PM IST
सार
जयपुर-कनकपुरा रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन रीशेड्यूल और रेगुलेट किया गया है। रेलवे ने इस संबंध में यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में जयपुर-कनकपुरा रेलखंड के ब्रिज संख्या 223 पर आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाने के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण कई रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कार्य यात्रियों की सुविधा और सुगम रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है लेकिन इस दौरान कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल और रेगुलेट किया गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार इस ट्रैफिक ब्लॉक के चलते जयपुर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा (गाड़ी संख्या 09723) को 9 अप्रैल को जयपुर स्टेशन से 35 मिनट की देरी से प्रस्थान कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Hanumangarh: कुर्सी पर बैठे-बैठे ही गिरफ्तारी वारंट पर आपत्ति जताने लगे एसपी साहब, रवैया देख भड़कीं जज; फिर...
विज्ञापन
इसके अलावा जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा (गाड़ी संख्या 12414) भी प्रभावित होगी। यह रेलसेवा गैटोर जगतपुरा स्टेशन पर 7, 13 और 16 अप्रैल को 1 घंटा 10 मिनट, 9 अप्रैल को 1 घंटा, 12 अप्रैल को 50 मिनट और 10 व 17 अप्रैल को फिर से 1 घंटा 10 मिनट रोकी जाएगी। इसी तरह भोपाल-जोधपुर रेलसेवा (गाड़ी संख्या 14814) को दुर्गापुरा स्टेशन पर 7, 9, 12, 13 और 16 अप्रैल को 1 घंटा तथा 10 और 17 अप्रैल को 1 घंटा 10 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा।
काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा (गाड़ी संख्या 15014) को भी खातीपुरा स्टेशन पर 7, 10, 13, 16 और 17 अप्रैल को 1 घंटा 10 मिनट, 9 अप्रैल को 1 घंटा तथा 12 अप्रैल को 50 मिनट रोका जाएगा। वहीं, आगरा फोर्ट-अजमेर रेलसेवा (गाड़ी संख्या 12195) को 10 अप्रैल को खातीपुरा स्टेशन पर 1 घंटे के लिए रोका जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें और रेलवे की ओर से जारी सूचना पर नजर बनाए रखें। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इन परिवर्तनों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्य रेलवे संरचना को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक है, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं मिल सकेंगी।