अंबेडकर पुण्यतिथि: टीकाराम जूली बोले- अंबेडकर सर्किल पर नहीं हुआ सरकारी कार्यक्रम, मूर्ति तक साफ नहीं करवाई गई
Jaipur News: अंबेडकर सर्किल पर कार्यक्रम नहीं होने पर कांग्रेस ने सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया। नेताओं ने विकास कार्यों के ठप होने, संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव और चुनावों में देरी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने समानता और अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अंबेडकर सर्किल पर हर वर्ष समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित होने वाले पुष्पांजलि कार्यक्रम इस बार नहीं हुए। न कोई सरकारी प्रतिनिधि पहुंचा और न ही स्थान की नियमित सफाई करवाई गई। कांग्रेस नेताओं ने इसे सरकार की उदासीनता करार देते हुए कहा कि बाबा साहेब को भाजपा केवल चुनावी समय में याद करती है। कार्यक्रमों की गैर-मौजूदगी को लेकर स्थानीय स्तर पर भी निराशा व्यक्त की गई।
विकास कार्यों के ठप होने का आरोप
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के आते ही जिले में कई विकास कार्य रुक गए। जिन परियोजनाओं पर पहले काम चल रहा था, वे अब ठहराव की स्थिति में हैं। उनका कहना है कि सरकार की प्राथमिकताएं बदलने का प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
बाबा साहेब को सिर्फ चुनाव में याद करने वाली भाजपा की हकीकत आज फिर सामने आ गई। अम्बेडकर सर्किल पर न कार्यक्रम हुआ, न कोई सरकारी प्रतिनिधि पहुँचा, यहाँ तक कि मूर्ति की सफाई तक नहीं करवाई गई। हर वर्ष समाज कल्याण विभाग द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम होता था, पर इस बार सरकारी उदासीनता… pic.twitter.com/UiJnzQzhk2
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) December 6, 2025
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बाबा साहेब को सिर्फ चुनाव में याद करने वाली भाजपा की हकीकत आज फिर सामने आ गई। अंबेडकर सर्किल पर न कार्यक्रम हुआ, न कोई सरकारी प्रतिनिधि पहुंचा, यहां तक कि मूर्ति की सफाई तक नहीं करवाई गई।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष समाज कल्याण विभाग द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम होता था, पर इस बार सरकारी उदासीनता साफ दिखाई दी। क्या बाबा साहेब भाजपा को सिर्फ चुनाव के वक्त ही याद आते हैं? भाजपा सरकार आते ही विकास कार्य ठप हो गए। जहां काम चल रहे थे, वहीं रोक दिए गए। संविधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर लगातार प्रहार हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: आजादी के बाद पहली बार दलित दूल्हा घोड़े पर चढ़ा, 35 साल पुरानी सामाजिक बंदिश टूटी; तस्वीरें...
जूली चुटकी ली कि मुख्यमंत्री जी (भजनलाल शर्मा) जो बेसलेस स्टेटमेंट (BLS) दे रहे हैं, असल चिंता उन्हें अपनी ही पर्ची बदल जाने की है। उन्हें अपने भविष्य की फिक्र ज्यादा है। मैं और पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी दोनों जमीन से उठकर आए कांग्रेस कार्यकर्ता हैं और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि वोट चोरी करना, पंचायती राज व निकाय चुनाव समय पर न करवाना यह संविधान को सीधी चुनौती है। बाबा साहेब ने हमें जो समानता और न्याय का अधिकार दिया, उसकी रक्षा के लिए हम सदैव संघर्षरत है।
यह भी पढ़ें- डॉ. अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस: विधायक मेघवाल बोले- बाबा साहेब ने संविधान के रूप में देश को दिया पवित्र ग्रंथ
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.