फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Three arrested for threatening to kill a jail guard, police brought them from Puducherry

Jaipur News: जेल प्रहरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन गिरफ्तार, पुडुचेरी से पकड़कर लाई पुलिस

Fri, 11 Apr 2025 11:29 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 11 Apr 2025 11:29 AM IST
सार

खुली बंदी शिविर सांगानेर के जेल प्रहरी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तकनीकी माध्यमों से कॉल की लोकेशन ट्रेस करने के दौरान मुख्य आरोपी की लोकेशन पुडुचेरी (तमिलनाडु) मिली, जिस पर पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आरोपी के दो अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Jaipur News: Three arrested for threatening to kill a jail guard, police brought them from Puducherry
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मालपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खुली बंदी शिविर सांगानेर में तैनात जेल प्रहरी को जान से मारने की धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को पुडुचेरी (तमिलनाडु) से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है, जो वर्तमान में बंदी शिविर में सजा काट रहे थे। इस मामले में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है, फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) तेजस्विनी गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रमजीत (30) बीकानेर के महाजन का निवासी है। उसके साथ इस साजिश में शामिल जिला करौली के मासलपुर निवासी राम भरोसी (45) और झुंझुनू के खेतड़ी निवासी रामकिशन (31) को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur Crime: किराए की गाड़ियां नशा तस्करों को बेचने के मामले में पांच गिरफ्तार, जेल में बनी थी पूरी योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाधिकारी मुनिन्द्र सिंह ने बताया कि जेल प्रहरी मनोहरलाल विश्नोई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 अप्रैल को उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को विक्रांत चौधरी बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि वह बंदियों के माध्यम से उसे सबक सिखाएगा और फार्म से बाहर निकलते ही जान से मार देगा। साथ ही उसने अपनी पिस्टल में 'बहुत पीतल' होने की धमकी भी दी थी।

जांच के दौरान पुलिस ने और पाया कि धमकी पुडुचेरी से दी गई थी। इसके बाद एक विशेष टीम को पुडुचेरी रवाना किया गया, जहां से विक्रमजीत को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि शिविर में बंद रामभरोसी और रामकिशन ने इस साजिश में उसकी मदद की थी।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed