फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Crime: Five arrested for selling rented vehicles to drug smugglers, the plan was made in jail

Jaipur Crime: किराए की गाड़ियां नशा तस्करों को बेचने के मामले में पांच गिरफ्तार, जेल में बनी थी पूरी योजना

Fri, 11 Apr 2025 09:03 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 11 Apr 2025 09:03 AM IST
सार

फर्जी आईडी दिखाकर किराए पर ली गई गाड़ियों को नशा तस्करों को बेचे जाने के मामले में करधनी थाना पुलिस और डीएसटी जयपुर पश्चिम ने संयुक्त कार्रवाई में एक गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Jaipur Crime: Five arrested for selling rented vehicles to drug smugglers, the plan was made in jail
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करधनी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) जयपुर पश्चिम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक गैंग का पर्दाफाश किया है, जो किराए पर गाड़ियां लेकर उन्हें नशा तस्करों को बेचता था। मामले में गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से किराए पर ली गई एक स्कॉर्पियो और थार जीप बरामद की गई है।

विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा अजमेर जेल से योजना बनाकर गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करना सामने आया है। पुलिस पूछताछ कर गैंग के फरार साथियों की जानकारी जुटा रही है। डीसीपी जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनीष यादव, रामलाल, अंशु सिंह, कर्मवीर सिंह उर्फ मोनू बन्ना और विजय कुमार उर्फ बिज्जु साहवा शामिल हैं। इनमें से विजय कुमार के खिलाफ 11 और अंशु सिंह के खिलाफ 6 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: सट्टे की अवैध खाईवाली करते एक आरोपी गिरफ्तार,11,750 रुपये की नकदी जब्त; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 9 मार्च को राजेंद्र सिंह ने करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका परिचित रवि गुर्जर उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी किसी काम के लिए लेकर गया था। रवि गुर्जर ने मोहित सोनी और संदीप यादव को शादी में जाने के लिए गाड़ी दी, लेकिन उन्होंने गाड़ी वापस नहीं की। बाद में गाड़ी का जीपीएस बंद मिलने पर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद की गई जांच में सामने आया कि मोहित सोनी ने स्कॉर्पियो और थार मनीष यादव को किराए पर दी थी।

पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना के आधार पर मनीष यादव को धरदबोचा, जिसके बाद पूछताछ में पता चला कि मनीष की मुलाकात अलवर जेल में बंद जयंत यादव से हुई थी, जिसने उसे जयपुर में फर्जी आईडी से गाड़ियां किराए पर लेने की योजना बताई थी। इसी के चलते मनीष यादव ने थार और स्कॉर्पियो जयपुर से किराए पर ली और सीकर के पास अंशु सिंह व कर्मवीर सिंह को सौंप दी। पुलिस ने उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में अंशु सिंह ने खुलासा किया कि जेल में जयंत से जान-पहचान के बाद उसने फर्जी आईडी से गाड़ियां लेकर बेचने की योजना बनाई थी।


ये भी पढ़ें: Jodhpur:  मनरेगा कार्यों का नया समय निर्धारण, अब सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी कार्य अवधि

जयंत के निर्देश पर दोनों गाड़ियां विजय साहवा को क्रमशः 1.90 लाख व 2.90 लाख रुपये में बेची गईं। इस रकम में से 3.90 लाख रुपये जयंत के लोगों को दे दिए गए। पुलिस ने विजय साहवा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्कॉर्पियो और रामलाल से बरामद थार जीप को जब्त किया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विजय साहवा इन गाड़ियों को नशा तस्करों को ऊंचे दाम पर डिलीवर करता था। गाड़ियों की बिक्री से मिले पैसे गैंग के सदस्य आपस में बांटते थे। अब पुलिस को इस गैंग से जुड़े और भी कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed